अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देव दिवाली: 10 लाख दीयों से रोशन हुई काशी, पुष्कर के 52 घाट और क्षिप्रा तट भी लाखों दीयों से जगमग हो उठा

Share

कार्तिक पूर्णिमा पर आज देशभर में देव दिवाली मनाई जा रही है। काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक के विस्तार के बाद यहां पहली बार देव दिवाली मनाई गई। काशी के घाट पर सोमवार शाम 10 लाख दीप जलाए गए। वहीं क्षिप्रा तट भी लाखों दीयों से जगमग हो उठा। इसके अलावा राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले की छटा ने इस दिन को और खास बना दिया।

पौराणिक मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस खुशी में देवी-देवता काशी के गंगा घाट पर उतरे और अनेकों दीए जलाए। इसीलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है। इसी परम्परा के तहत दुनियाभर के श्रद्धालु पावन नदियों में स्नान कर दीपदान करते हैं और देवताओं से आशीर्वाद लेते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को बधाई दी।

काशी के गंगा घाट का नजारा देखते हैं…

देव दिवाली पर काशी के गंगा घाट का विहंगम दृष्य। यहां लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पहले गंगा में डुबकी लगाई, फिर दीपदान कर अस्सी घाट पर महा आरती में शामिल हुए।

काशी के घाटों पर सोमवार शाम को 10 लाख दीप जलाए गए। इस विशेष मौके पर देश-विदेश से श्रद्धालु आए थे। सभी घाटों पर लगभग यही नजारा देखने को मिला।

घाटों पर दीयों से कई कलाकृतियों भी बनाई गईं। इसमें भगवान शिव और पार्वती की प्रतिकृति खास रही। ऐसा लग रहा था मानों बाबा विश्वनाथ खुद घाट पर आकर दर्शन दे रहे हों।

काशी का गंगा प्रवेश द्वार रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया था। आसमान में पूर्णिमा का चंद्रमा ऐसे दिख रहा था जैसे किसी कलाकार ने काले आसमान में अपने कूचे से रंग भर दी हो।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में सैलानियों ने नाव की सवारी भी की। नदी के बीच से गंगा के चारो ओर का नजारा प्रकाश से जगमग हो उठा।

काशी में गंगा के 85 से ज्यादा घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। यहां लोगों ने नाव और बड़ी क्रूज पर सवार होकर पूरे घाट की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की।

ये तस्वीर रविवार शाम की है। लेजर शो में शिव के प्रसंग दिखाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

दीयों से जगमग हुई काशी, जानिए PM मोदी ने क्या कहा…
देव दीपावली पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी 10 लाख दीयों से जगमग हो गई है। इस मौके का साक्षी बनने के लिए कई राज्यों से लोग आए। इसके चलते घाटों पर जबरदस्त भीड़ रही। दशाश्वमेध घाट पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देव दिवाली पर लोगों को बधाई दी।.

अब सीधे महाकाल नगरी का दर्शन करने चलते हैं…

उज्जैन के क्षिप्रा नदी के राम घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने पवित्र स्नान किया और पूजन के साथ दीप प्रवाहित किए।

क्षिप्रा नदी घाटों पर शाम से ही महिलाएं आस्था के दीप लिए पहुंचने लगीं। उन्होंने नदी में दीप प्रवाहित कर अपने और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

अब राजस्थान के पुष्कर चलते हैं…

पुष्कर के 52 घाट एकसाथ रोशनी से जगमगाए। तस्वीर ड्रोन से दैनिक भास्कर ने कैद की।

2017 की मिसेज अर्थ श्वेता चौधरी पुष्कर मेले की महाआरती में पहुंची।

पुष्कर मेले की ड्रोन से ली गई तस्वीर। मेला ग्राउंड में लोगों ने झूलों का आनंद लिया।

मेला ग्राउंड में बेस्ट ऑफ राजस्थान के तहत अलग-अलग कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

महाआरती में पुष्कर सरवर के सामने हाथ जोड़ते पुजारी। 8 नवंबर को चंद्रग्रहण होने से पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें