अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देवेगौड़ा ने प्रज्वल रेवन्ना को दी चेतावनी,आओ और सरेंडर करो

Share

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने हासन अश्लील वीडियो मामले में फरार चल रहे सांसद प्रज्वल रेवन्ना को तुरंत विदेश से लौटने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी भरा खुला खत लिखा है. इसमें उन्होंने अपने पोते को तुरंत बेंगलुरु वापस आने के लिए कहा है. उन्होंने कहा है कि रेवन्ना आप जहां भी हो आओ और सरेंडर करो.

एचडी देवेगौड़ा का यह खुला खत पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद आया है. इस प्रेस कांफ्रेंस में कुमारस्वामी ने रेवन्ना से अनुरोध किया था कि अगर आपके मन में मेरे और एचडी देवेगौड़ा के लिए सम्मान है तो 24 से 48 घंटों के भीतर आएं और आत्मसमर्पण कर दें. बताया जा रहा है कि प्रज्वल ने टिकट बुक किया था बाद में उसे फिर रद्द कर दिया.

पत्र में देवेगौड़ा ने लिखा है कि जब मैं 18 मई को मंदिर के लिए निकला तो मैंने प्रज्वल रेवन्ना के बारे में बात की. उन्होंने मुझे, मेरे परिवार, मेरे सहयोगियों, दोस्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जो सदमा और दर्द दिया, उससे उबरने में मुझे कुछ समय लगा. जैसा कि मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है, यदि वह कानून के अनुसार दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.’ देवेगौड़ा ने लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों में लोगों ने मेरे और मेरे परिवार के बारे में बहुत अपमानजनक बातें की हैं. मुझे ये सब पता है.

देवेगौड़ा ने कहा कि मैं उन्हें बात करने से रोकने की कोशिश नहीं करता. मैं उनकी आलोचना भी नहीं करने जा रहा हूं. मैं उनसे यह बहस नहीं करूंगा कि उन्हें इस घोटाले के सारे तथ्य सामने आने तक धैर्यपूर्वक इंतजार करना चाहिए था. मैं उन्हें यह विश्वास नहीं दिला सकता कि मुझे प्रज्वल की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मेरा उसकी रक्षा करने का कोई इरादा नहीं है. मैं राज्य के लोगों को यह नहीं समझा सकता कि मैं उनकी वर्तमान गतिविधियों और उनकी विदेश यात्राओं के बारे में कुछ नहीं जानता.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें