अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देपालपुर में17 फरवरी को देवनारायण भगवान की विशाल शोभायात्रा

Share

देपालपुर । नगर के कृषि उपज मंडी में गायरी एवं गुर्जर समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें देपालपुर बेटमा गौतमपुरा हातोद आदि स्थानों से समाज जन एकत्रित होकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निश्चय किया गया कि 17 फरवरी को देपालपुर में देवनारायण भगवान की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें क्षेत्रों से भारी संख्या में समाज जन इकट्ठे होना है। शोभायात्रा में बेड डांडिया पार्टी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को इस शोभायात्रा में आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा के पश्चात भोजन प्रसादी वितरण किया जाएगा। समाज जनों ने भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है। बैठक में विक्रम पहलवान, शंकरलाल चौधरी, सूरजसिंह बोडाना, लालसिंह सरपंच विक्रमसिंह पटेल, शिवनाथसिंह मावई, रमेश गुर्जर आदि लोग उपस्थित थे। 

देपालपुर से भूरा धाकड़

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें