अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हरिद्वार में शीघ्र बनेगी क्षत्रिय कलोता समाज की धर्मशाला

Share

सुरेश पटेल को कलौता समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना
देपालपुर। क्षत्रिय कलोता समाज की ताकत है आज समाज जिस प्रकार धार्मिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है यही हमारी एकता का परिचय है आज हमारे समाज ने ओकारेश्वर, उज्जैन मैं जहां मंदिर व धर्मशाला बनाकर समाज जनों को रुकने के लिए बड़ी पहल की है उसी प्रकार अब गंगा मैया के किनारे हरिद्वार में भी समाज की भव्य धर्मशाला 13000 स्क्वायर फीट में बनने जा रही है जिसके लिए समाज जनों का जो सहयोग मिला वह में शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता और साथ ही मैं इस मंच से घोषणा करता हूं कि साल में दो बार समाज के लोगों को हरिद्वार की यात्रा कराई जाएगी जो पूर्णता निशुल्क रहेगी। यह उद्गार क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल ने 24 अवतार मंदिर सभा मंडप परिसर में आयोजित समाज की धर्मशाला से संबंधित पहले बैठक में कही। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद हजारो समाज जनों ने क्षत्रिय कलोता समाज के युवा उद्योगपति सुरेश पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद समाज के वरिष्ठ जनों ने समाज की आराध्य देवी कालिका माता, ब्रह्मलीन गुरुदेव अनंत श्री जयकरण दास जी महाराज, ब्रह्मलीन स्वामी श्री आनंद तीर्थ जी महाराज,सद्प्रेरणा परम पूज्य सुखदेव जी महाराज की चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विधायक विशाल पटेल ने बताया की ओंकारेश्वर,उज्जैन के बाद अब 13 हजार स्क्वेयर फिट जमीन पर हरिद्वार में क्षत्रिय कलोता समाज की धर्मशाला बनाने की बात कही सभी समाजजनों ने ताली बजाकर स्वागत किया व हाथों हाथ समाज जनों ने धर्मशाला बनाने के लिए राशि की घोषणा की व कई समाज जन नगद राशि भी लेकर आये थे। समाज जनों का उत्साह था कि देखते ही देखते 3 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि की घोषणा की गई जिसमें एक करोड़ से ज्यादा की राशि नगद जमा हो गई। वही कलोता समाज इंदौर में होस्टल व क्षेत्र में हॉस्पिटल बनाने के लिए भी आगे आएगा। आज कलोता बाहुल्य जितने भी गांव है वहा समाज जनो ने बड़ी  धर्मशाला बनवा चुके है।
16 समाजसेवियों ने 11 लाख की घोषणा-  क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल की अगुवाई में श्री 24 अवतार मन्दिर सभा मंडप में समाज की प्रथम अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें गंगा नदी के किनारे हरिद्वार में बनने वाली समाज की धर्मशाला के लिए समाजजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान 11 लाख 11 हजार की राशि 16 लोगो ने व एक लाख की राशि करीब 160 लोगो ने घोषणा की ।इस दौरान विधायक विशाल पटेल ने वर्ष में 2 बार समाज जनों को हरिद्वार की यात्रा करवाने की घोषणा करते हुवे कहा कि कितने भी लोग हो सबको मेरी और से फ्री यात्रा रहेगी। इस दौरान कलोता विद्यापीठ जलोदिया पंथ स्कूल में भी पूरे स्कूल में फर्श भी अपनी और से लगाने की घोषणा की। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया- कार्यक्रम में मौजूद सभी समाज जनों ने युवा उधमी सुरेश पटेल को समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना।इस दौरान श्री पटेल का सभी ने हार पहनाकर व दुपट्टा डालकर स्वागत किया। इस दौरान हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुवे सुरेश पटेल ने कहा कि समाजजनों ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने का प्रयास करूंगा। जिस प्रकार  स्वर्गीय रामेश्वर पटेल,बापूसिंह मंडलोई,स्व जगदीश पटेल व अन्य वरिष्ठ जनों ने समाज के लिए जो रास्ता बनाकर समाज को आगे बढ़ाया है उसी रास्ते पर चलूंगा।वही समाज की तीर्थ क्षेत्र में समाज की धर्मशाला बनने के बाद समाजजनों का अगला पड़ाव इंदौर में बड़ा सर्वसुविधायुक्त होस्टल का बीड़ा उठाएंगे।इसके बाद क्षेत्र में समाज की और से सर्वसुविधायक्त अस्पताल बनाने की तैयारियां करेंगे। समाज के युवा बच्चे अब डॉक्टर बनने की और अग्रसर है उन सभी के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में पारदर्शिता रखने के लिए दान दी गई राशि को मशीन से गिनती कर हाथों हाथ दान राशि की रसीद काटकर दी गई।कार्यक्रम के समापन पश्चात सहभोज का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी युवा समाजजनों का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के पूर्व बहादुर सिंह पंवार सरदार सिंह ठाकुर रमेश चंद चौधरी दिलीप ठाकुर भगवत सिंह मंडलोई गजराज सिंह  गहलोत कल्याण सिंह मंडलोई केदार पटेल जीवन ठाकुर यशवंत ठाकुर नरेंद्र मंडलोई हरिराम सोलंकी रमेश सिसोदिया रमेश राठौर आदि समाज जन हरिद्वार जाकर  कार्तिकेय आश्रम के गुरुजी सुखदेव जी महाराज  से आशीर्वाद लेकर श्री आनन्द धर्मशाला ट्रस्ट की विचारधारा रखी। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र गुड्डू ने किया एवम आभार पंकज चौधरी ने माना।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें