अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिग्विजयसिंह ने कार्यकर्ताओं को जीतने के लिए 5S फॉर्मूला दिया

Share

‘निश्चित रूप से मेरा दावा इस बार भी टिकट के लिए रहेगा। मैंने पिछला चुनाव लड़ा। मैं कांग्रेस के सिस्टम से आता हूं। मैं यूथ कांग्रेस में रहा। एनएसयूआई में रहा। फिर में शहर कांग्रेस कमेटी में रहा। इसके बाद तीन बार चुनाव लड़ा। चुनाव लड़ने के बाद मैंने विधानसभा का चुनाव लड़ा। मैं कोई पैराशूट कैंडिडेट नहीं हूं।’

ये कहना है कांग्रेस नेता और शहर की 4 नंबर विधानसभा से दावेदारी जता रहे सुरजीत सिंह चड्‌डा का। उन्होंने आगे कहा कि 5 साल पहले विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तब हारने के बाद आभार सम्मेलन करके सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया था। बीते पांच साल से सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा हूं। ये मेरा दावा है। उसके बाद भी हमारे नेता जो जिम्मेदारी देंगे उसका पालन करूंगा।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सुरजीत बोले- ‘हमारे दो बड़े नेता है कमलनाथजी और दिग्विजय सिंहजी, वो कहेंगे कि संगठन का काम करना है तो मैं संगठन का झंडा उठा लूंगा। वो कहेंगे कि चुनाव लड़ना है तो तैयार हूं। टीम तैयार है। कांग्रेस में नेताओं की कार्यकर्ताओं की वर्कर्स की कमी नहीं है। कमी है तो हम लोगों को उनके पास जाने की।’

वहीं भाजपा के सवाल पर कहा कि भाजपा की स्थिति बद से बदतर है। मुझे भाजपा के एक नेता ने कहा है कि आरएसएस ने सर्वे करवाया है, जिसमें 44 सीट बीजेपी को नहीं मिल रही है। ये आरएसएस का आंतरिक सर्वे है। जिसमें वो कह रहे हैं कि हम 44 सीट पार नहीं कर पा रहे हैं।

ये हैं 4 नंबर से कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार
4 नंबर विधानसभा सीट से कांग्रेस में टिकट के लिए युवा नेता और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय कांति बम भी पूरी ताकत से दावेदारी कर रहे हैं। अक्षय का कहना है कि ‘विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट पार्टी किसी को भी बनाए ये उनका निर्णय होगा। इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता लेकिन इतना जरूर है कि इस बार विधानसभा 4 में किसी को भी कांग्रेस के द्वारा टिकट दिया जाए, संगठनात्मक रूप से हम लोग इतने मजबूत हो चुके हैं कि हर बूथ को जीतने का हमने प्रण किया है और उसी के लिए काम कर रहे हैं।’

दिग्विजयसिंह ने कार्यकर्ताओं को जीतने के लिए 5S फॉर्मूला दिया

– इंदौर बीते चार महीने से कांग्रेस का शहर अध्यक्ष पद रिक्त है। शहर में नेतृत्व विहीन कांग्रेस का मुद्दा मंच से कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के सामने भी उठाया। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे और नौजवान व्यक्ति को शहर अध्यक्ष बनाया जाए। नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द से जल्द पूरी की जाए।

– चार नंबर विधानसभा में मराठी वोटरों तक कांग्रेस क्यों नहीं पहुंचती है, ये शिकायत भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की। इस पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया। कार्यक्रम स्थल पर विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

– दिग्विजयसिंह ने इन सीटों को जीतने के लिए 5एस का फॉर्मूला दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य और सकारात्मक सोच रखें।

– सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के पहले ही क्यों जागती है। हम जिन नेताओं के लिए लड़ाई लड़ते हैं वे चुनाव के बाद अपनी शक्ल भी नहीं दिखाते। आखिर कब तक हम लड़ते रहें। इसीलिए संगठन कमजोर हो रहा है और पार्टी चुनाव हार रही है।

विधानसभा 4 के लिए आयोजित महिलाओं की बैठक में दिग्विजयसिंह ने उन्हें ही मंच पर बैठाया और खुद सबसे आखिरी पंक्ति में कार्यकर्ता की तरह बैठ गए।

विधानसभा 4 के लिए आयोजित महिलाओं की बैठक में दिग्विजयसिंह ने उन्हें ही मंच पर बैठाया और खुद सबसे आखिरी पंक्ति में कार्यकर्ता की तरह बैठ गए।

– कार्यकर्ताओं ने कहा बड़े नेताओं को विधानसभा 2 और 4 जैसी सीटों से लड़वाया जाए। सिर्फ लड़ाने के लिए आखिरी मौके पर टिकट घोषित कर दिया जाता है। इस बार ऐसा नहीं हो। सिंह ने आश्वस्त किया कि इस बार हम जल्द ही टिकट घोषित करेंगे।

– दिग्विजयसिंह ने मंडलम-सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद विधानसभा के नेता व कार्यकर्ताओं की ओपन मीटिंग की। इसके बाद महिला पदाधिकारी और युवक कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी मिले।

3 दशक से बीजेपी के पास है 4 नंबर सीट
दरअसल, इंदौर की 4 नंबर विधानसभा सीट जिसे बीजेपी की अयोध्या कहा जाता है, साल 1990 से बीजेपी के पास है और कांग्रेस यहां हर संभव कोशिश के बावजूद जीत का स्वाद नहीं चख पा रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा की अयोध्या में सेंध लगाने के लिए जी जान से जुट गई है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के मंडलम् और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। उनसे वन टू वन चर्चा की परिस्थितियों को समझा साथ ही समस्याएं भी सुनी। इस दौरान गुटबाजी भी सामने आई।

कांग्रेस के शहर प्रभारी महेंद्र जोशी पर व्यक्ति विशेष की पर्ची को दबाने और किसी एक पक्ष के लोगों को दिग्विजय सिंह के सामने बोलने का मौका देने के आरोप लगे, हालांकि उन्होंने मंच से ही आरोपों को खंडन किया और कहा कि वे बराबरी से सभी को मौका दे रहे हैं, किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है।

साथ ही एक कार्यकर्ता ने महेंद्र जोशी की छवि खराब करने का आरोप एक कांग्रेस नेता पर मंच से लगाया तो उन्हें ये कहते हुए बैठा दिया गया कि अभी इस सब बारे में बात नहीं करें।

4 नंबर विधानसभा के बाद दिग्विजय सिंह ने 2 नंबर विधानसभा में कांग्रेस मंडलम् और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। यहां से नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे दावेदारी कर रहे हैं।

4 नंबर विधानसभा के बाद दिग्विजय सिंह ने 2 नंबर विधानसभा में कांग्रेस मंडलम् और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। यहां से नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे दावेदारी कर रहे हैं।

आज 5 नंबर विधानसभा पर मंथन

विधानसभा क्रमांक 5 के मण्डलम, सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार 7 मई को सुबह 11 बजे से लाभ मण्डपम रेसकोर्स रोड पर होगी। इसके बाद 12 बजे से समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्य, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्य सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिग्विजय सिंह बैठक लेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में दिग्विजय प्रेस क्लब में हिस्सा लेंगे और मीडिया के सवालों के जवाब देंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें