अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिग्विजय सिंह ने कहा-मोदी सत्यानाशी हैं, इनकी कुंडली में है-जहां जाएंगे सत्यानाश ही करके आएंगे

Share

गुना

पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महंगाई और बेरोजगारी के बहाने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘पेट्रोल-डीजल के भाव 100 रुपए से ऊपर हो गए हैं। रसोई गैस 900 से ऊपर एक टंकी मिल रही है। मैंने पहले ही कहा था कि ये सत्यानाशी हैं और इनकी कुंडली में है कि जहां जाएंगे सत्यानाश ही करके आएंगे। अंधभक्त हर-हर मोदी, घर-घर मोदी में लगे रहते हैं, और करो मोदी-मोदी। देश का सत्यानाश भी करेगा मोदी।’

दिग्विजय शनिवार को गुना में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े छिपाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ गुना और अशोकनगर में सरकार 44 और 34 मौतें होना बता रही है, वहीं उनके पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अकेले अशोकनगर में ही 150 लोगों को श्रद्धांजलि दे चुके हैं। सरकार को यह साफ़ करना चाहिए कि प्रशासन झूठ बोल रहा या सिंधिया झूठ बोल रहे हैं।

क्लब हाउस चैट के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर गलत तरीके से उस पूरे मामले को पेश करते हुए मुझे देशद्रोही, तालिबानी, पाकिस्तानी तक कहा है। इस मामले को कानूनी तौर पर परीक्षण करा लिया है। सोमवार को साइबर सेल में इनके खिलाफ शिकायत की जाएगी। ट्विटर के कंट्री हेड को भी कार्रवाई के लिए लिखूंगा कि इन सबके ट्विटर अकाउंट बंद किए जाएं। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को भी पत्र लिखकर बताउंगा कि आप जिस कानून को लाना चाहते हैं, उसका उल्लंघन आपकी ही पार्टी के लोगों ने किया है।

उन्होंने कहा, CMHO ने लिखित में दिया है कि अप्रैल और मई में अकेले गुना जिला अस्पताल में 471 लोगों की मौत हुई है। जबकि, प्रशासन पूरे गुना जिले में केवल 44 मौतें कोरोना से बता रहा है या तो CMHO झूठ बोल रहे हैं या जिला कलेक्टर। अशोकनगर में प्रशासन ने 34 मौतें कोरोना से बताई है। जबकि, पिछले दिनों दौरे पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में 150 और शाढ़ौरा में 100 लोगों को श्रद्धांजलि दी है। बाकायदा कोरोना से मरने वालों के फोटो लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस भयानक आपदा में भी सरकार कोरोना से हुई मौतों को छुपा रही है।

पहले घोषणा करते हैं, फिर समझ नहीं आता क्या कह दिया
इस दौरान दिग्विजय सिंह पीएम नरेंद्र मोदी पर कोरोना से बचाव की पर्याप्त तैयारियां नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था कि सुनामी आने वाली है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री कहते रहे कि हमारे देश में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। कोरोना आया तो पीएम बड़ी-बड़ी बातें करते रहे। कहते रहे कि महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था, हम 21 दिन में कोरोना से जंग जीत लेंगे, लेकिन बाद में क्या हुआ यह पूरे देश ने देखा है। पूरा देश आज भी कोरोना से मुक्त नहीं हो पाया है। पहले कह दिया कि कोरोना से मरने वालों को 4 लाख रुपए देंगे, फिर उसका नोटिफिकेशन ही वापस ले लिया। पीएम पहले निर्णय ले लेते हैं। उसके बाद सोचना शुरू करते हैं। बाद में उन्हें समझ आता है कि क्या कह दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें