अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया का जिला सम्मेलन आज

Share

 संदीप पांडे, श्याम गंभीर और रामबाबू अग्रवाल अतिथि होंगे

 इंदौर। सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के इंदौर जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 13 नवंबर रविवार को सुबह 11:00 बजे से नोबल एकेडमी न्यू जगदीश नगर कुशवाह नगर के पास आयोजित किया जा रहा है।

 पार्टी की जिला अध्यक्ष सुषमा यादव और नगर अध्यक्ष एमके चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में अतिथि के रूप में मैग्सेसे अवार्ड प्राप्त और सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पांडे लखनऊ से तथा पार्टी के पूर्व मुख्य महासचिव श्याम गंभीर दिल्ली से अतिथि के रूप में आ रहे हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ता मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही पिछले 3 महीने से चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे ।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री  भी इस सम्मेलन में विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

 दोपहर 4:00 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में हाल ही में नियुक्त वार्ड अध्यक्ष और विधानसभा वार अध्यक्षों से पार्टी संगठन को बढ़ाने और इंदौर की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें