लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव के बीच तलाक विवाद सुलझ गया है। हालांकि इस तलाक विवाद के ठीक होने की जानकारी भी विवादों में घिर गई है। प्रतीक यादव का एक विवाद वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो जलनखोरों को भाड़ में जाने के लिए कह रहे है। साथ ही वीडियो में गाली यानि अभद्र भाषा का इस्तेमाल प्रतीत हो रहा है। इससे पहले प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पत्नी अपर्णा यादव के लिए ‘ए फैमिली डिस्ट्रॉयर’ लिखा था।बीजेपी नेता अपर्णा यादव और प्रतीक का विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। प्रतीक यादव ने अपर्णा के साथ रिश्ते सुधरने का पोस्ट किया, लेकिन ये भी विवाद की वजह बन गया। वीडियो में प्रतीक गाली देते नजर आए।
प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव के साथ फोटो पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं इस मामले पर प्रतीक यादव का एक वीडियो बयान भी सामने आ गया है। अपने बयान में प्रतीक यादव ने विरोधियों पर निशाना साधा है। प्रतीक यादव ने दो टूक में कहा कि हमारे साथ आने से जो परेशान हैं, वो लोग भाड़ में जाए।
जलनखोरों पर प्रतीक यादव का हमला
प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर बुधवार शाम को एक बार फिर पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘जलनखोरों मुझे खुशी है कि तुम जैसे लोगों के दिल में इतनी नफरत है। तुम्हारा जीवन इतनी नफरत के कारण तकलीफों से भरा पड़ा है।
तुम्हें प्रतिदिन कितनी मानसिक तकलीफ होती है, दूसरे की खुशी देखकर, तुम इसके हकदार हो। मुझे खुशी है कि तुम जैसे लोग खुद को इतनी पीड़ा देते हो। ईश्वर करे तुम सब नफरतखोर हमेशा इतनी पीड़ा में रहो।
प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के पति
अपर्णा-प्रतीक के रिश्ते में गुस्सा, लड़ाई और समझौता
दरअसल समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने बीते दिनों पत्नी से विवाद को लेकर पोस्ट किए थे। इसमें प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव पर अति गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा था। प्रतीक यादव के एक के बाद एक दो पोस्ट करने के बाद से तलाक को लेकर चर्चा चलने लगी थी।
प्रतीक यादव ने पोस्ट में ऐलान किया था कि जल्द ही इस महिला (अपर्णा यादव) से तलाक लेने वाला हूं। मुझे परिवार से अलग कर दिया। ये सिर्फ फेमस होना चाहती है। वहीं बुधवार को एक पोस्ट के जरिए प्रतीक यादव ने लिखा, ऑल इज गुड। इसके साथ ही पत्नी अपर्णा यादव के साथ रिश्ते सुधरने का ऐलान किया।
पत्नी से बहुत भयानक विवाद हो गया था: प्रतीक यादव
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने अपने वीडियो बयान के जरिए बताया कि 19 जनवरी 2026 को मेरे और मेरी पत्नी के बीच एक बहुत भयानक विवाद हो गया था, जिसके कारण मैंने दो पोस्ट डाले थे। प्रतीक यादव ने कहा कि हम दोनों ने मिलकर विवाद को सुलझा लिया है, खत्म कर लिया है।
इतना ही नहीं, इस वीडियो बयान के जरिये प्रतीक यादव ने अपने विरोधियों को गंदी गाली देते हुए कहा कि जिन लोगों को इस विवाद के सुलझने या हमारे साथ आने से दिक्कत हो रही है, वो सबके सब भाड़ में जाए।





