अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसे में डॉक्टर युवती की मौत और कई लोग घायल*

Share

बिना फिटनेस दौड़ रही स्कूल बस ने आधा दर्जन वाहनों को लिया चपेट में

भोपाल में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत और कई लोग घायल हो गए, जब एक निजी स्कूल की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर कई वाहनों को कुचलती चली गई। हादसे की जांच में सामने आया कि बस का फिटनेस, बीमा और पंजीयन खत्म हो चुका था, इसके बावजूद वह सड़कों पर दौड़ रही थी।

राजधानी के रोशनपुरा चौराहे से बाणगंगा चौराहे की ओर उतर रही एक निजी स्कूल की बस के सोमवार को अचानक ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ने एक कार व पांच से अधिक दो पहिया वाहनों को अपनी चपेट ले लिया। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस का फिटनेस व पीयूसी खत्म हो चुका था, फिर भी वह सड़क पर चल रही थी। इसे लेकर शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है, वहीं बस के चालक और संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

टीटी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस ने आगे चल रहे दो पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बीएएमएस डॉक्टर आयशा खान (28) की मौत की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक बस चालक भी फरार हो गया था। साथ ही घायल भी अस्पताल पहुंच चुके थे।

जेपी अस्पताल से इंटर्नशिप कर रही थी
टीटी नगर थाने की टीआई सुधीर अरजरिया के अनुसार एक डॉ. आयशा खान मुल्ला कॉलोनी की रहने वाली थी। वह जेपी हॉस्पिटल से इंटर्नशिप कर रही थी। हादसे के वक्त वह अस्पताल से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि स्कूल बस शादी समारोह के लिए बाहर भेजी गई थी। इसकी जांच भी पुलिस कर रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

बिना फिटनेस दौड़ रही थी बस, आरटीओ नपे
बस के फिटनेस, बीमा और पंजीयन दस्तावेजों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही मानते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह के आदेश पर हुई। जांच में सामने आया है कि जिस बस से हादसा हुआ, वह बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के चल रही थी। साथ ही उसका बीमा और पंजीयन भी समाप्त हो चुका था। हादसे के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर चूक मानते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर मुख्यालय आयुक्त भोपाल संभाग में अटैच किया गया है। 

स्कूल और बस संचालक तलब
बताया गया है कि यह बस रामनंद पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ी थी। स्कूल के संचालक प्रदीप पांडेय ने 21 अप्रैल 2024 को बैरसिया के प्रवेश नागर को यह बस बेची थी। पुलिस ने पांडेय और प्रवेश नागर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामले में बस चालक और उसके संचालक नागर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने तात्कालिक राहत के रूप में पांच व्यक्तियों को रेड क्रॉस से 10-10 हजार की आरंभिक सहायता राशि प्रदान की।

भोपाल RTO जितेंद्र शर्मा  निलंबित

 लापरवाही के गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिना फिटनेस, बीमा और पंजीयन के सड़कों पर दौड़ रही बस के कारण एक युवती की मौत और कई लोग घायल होने की घटना के बाद बस के फिटनेस, बीमा और पंजीयन दस्तावेजों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही मानते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह के आदेश पर हुई है। बता दें सोमवार को रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा की तरफ जाते वक्त स्कूल बस अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गई। इस दौरान बस ने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर पास में खड़ी स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहनों को कुचल दिया। हादसे में एक 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार से पांच लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जयप्रकाश अस्पताल भेजा गया।

जांच में सामने आया है कि जिस बस से हादसा हुआ, वह बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के चल रही थी। साथ ही उसका बीमा और पंजीयन भी समाप्त हो चुका था। हादसे के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर चूक मानते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करना शुरू कर दिया है। इस मामले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को निलंबित ककिया गया है। उनको मुख्यालय आयुक्त भोपाल संभाग में नियुत किया गया है। निलंबन अवधि में शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वााह भत्ते की पात्रता होगी। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें