नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री औj आरपीआई चीफ रामदास आठवले ने अपने खास अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार की मीटिंग पर भी तंज कसा। अठावले ने कहा कि शरद पवार और प्रशांत किशोर की मुलाकात से विपक्ष का कोई बड़ा फॉर्मूला नहीं निकलेगा। उन्होंने कहा कि इसकी वजह है कि सभी विपक्षी नेता एक साथ नहीं आ सकते हैं।
विपक्ष को आइना दिखाने की कोशिश
आठवले ने अपने खास अंदाज में एक बार फिर से विपक्ष को आइना दिखाने की कोशिश की। केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि प्रशांत किशोर के मत बनो आदी, नरेंद्र मोदी इज पक्के अंबेडकरवादी, 2024 में फिर से पीएम बनेंगे मोदी।
बिना प्रशांत किशोर के जीती थी 303 सीटें
प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने साल 2019 लोकसभा चुनाव में बिना प्रशांत किशोर के 303 सीटें जीती थी। उन्होंने कहा कि सदन में भी विपक्षी दलों को एनडीए का समर्थन मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2024 में एनडीए पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से जीत हासिल करेगा।





