अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जब तक रिहाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं

Share

कुछ दिन पहले टोहाना, हरियाणा में किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस प्रशासन ने तकरीबन 50 किसान भाईयों को गिरप्तार कर लिया और कुछ के साथ मार पीट भी किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा सरकार को 5जून को गिरप्तारी देने की चेतावनी दी पर हरियाणा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी जिसके तहत कल संयुक्त किसान मोर्चा से गुरनाम सिहं चढुनि, राकेश टिकैत, अभिमन्यु कोहाड समेत कई नेता हजारों किसानों के साथ थाने के बाहर कल से ही गिरप्तारी देने के लिए धरने पर बैठे हैं पर खट्टर सरकार ना गिरप्तार किए हुवे किसानों को छोड़ी और ना ही गिरप्तारी देने के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान नेता और किसानों को गिरप्तार किया। इसी तरह हिसार में पिछले महीने खट्टर सरकार ने अड़ियल रुख अपनाया हुवा था पर अन्ततः किसानों ने के सामने बीजेपी सरकार को झुकना पड़ा और किसानों की सारी मांगे माननी पड़ी। अब जब तक तीनों कानून वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं की तर्ज पर जब तक रिहाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। इसी के साथ किसान साथियों ने टोहाना पुलिस थाने परिसर में ही टेंट गाड़ने शुरू कर दिए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें