अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार ने ओलंपिक सितारे के साथ किया दुर्व्यवहार*

Share

*पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उठाई  ओलंपिक खिलाड़ी विवेक सागर के पक्ष में आवाज, साधा डॉ. मोहन यादव सरकार पर निशाना*

*ईनाम की घोषित 75 लाख रुपये की राशि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद भी नहीं की जारी*

*विजया पाठक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरा है। दरअसल इस बार कमलनाथ ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर हुंकार भरी है। कमलनाथ ने सीधे तौर पर डॉ. मोहन यादव की सरकार को झूठा करार देते हुए कहा कि मोहन सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी लिखते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है ओलंपिक खिलाड़ी विवेक सागर को दी जाने वाली ईनामी राशि से दूर रखना। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने ओलंपिक खेलों में दो बार मेडल जीतकर लाने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर के साथ विश्वासघात किया है। यह उनका और उनके खेल का अपमान है। प्रदेश सरकार ने अभी तक उन्हें दी जाने वाली 75 लाख रुपये की ईनामी राशि अब तक नहीं दी। इसके साथ ही प्रदेश के खेल विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां खेल मंत्री विश्‍वास सारंग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। क्‍यों ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ दुर्व्‍यहार किया जा सकता है। यदि खिलाडि़यों के साथ ऐसा व्‍यवहार किया जाता रहा तो निश्चित ही खिलाड़ी अपने प्रदेश से पलायन करने को मजबूर होंगे।

*मोहन सरकार में जमीनी हकीकत कुछ और ही है*

कमलनाथ ने मोहन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के स्तर को भी बेहतर करने पर भी काम नहीं किया जा रहा है। स्कूलों में न बच्चों के पास पढ़ने के लिए किताबें हैं, न ही पढ़ाने के लिए शिक्षक, इतना ही नहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी लोग बिजली, चिकित्सा सहित मूलभूत सेवाओं के लिए तरस रहे हैं। वहीं खेल के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों के साथ धोखा हो रहा है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठी घोषणाएं करना और फिर उन्हें भूल जाना भाजपा की आदत है। प्रदेश की प्रतिभाओं के साथ सरकार का झूठा व्यवहार शर्मनाक है।

*जनता के हित के लिए आवाज उठाते हैं कमलनाथ*

यह कमलनाथ की सक्रियता का ही परिणाम है कि प्रदेश में सत्ता में न रहते हुए भी वे लगातार प्रदेश की जनता की सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं। कमलनाथ भोपाल से लेकर छिंदवाड़ा तक जनता के साथ होने वाले दुर्व्यवहार और शासकीय योजना से वंचित लोगों के पक्ष में आवाज उठाते रहते हैं। नाम न छापने की शर्त पर बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश की जनता के लिए समय-समय पर आवाज उठाते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने प्रदेश सरकार की पोल को खोलकर रख दिया है औऱ मोहन सरकार को शर्मिंदा होने पर मजबूर कर दिया।

*खिलाड़ी को नहीं मिला 75 लाख रुपए का ईनाम*

कमलनाथ ने ओलंपिक हॉकी में 2021 और 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य को घोषित इनाम की राशि नहीं जारी करने को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाले विवेक सागर को राज्य सरकार ने अब तक घोषित की गई इनाम राशि ही नहीं दी है। सागर को अब तक सरकार से घोषणा के मुताबिक 75 लाख रुपए मिलने का इंतज़ार है। मैं माँग करता हूँ कि सरकार अपना वादा निभाए और ईनाम की शेष राशि का शीघ्र भुगतान करे।

*खिलाड़ियों से सच्चा व्यवहार करना चाहिए*

सरकार के इस ग़ैर ज़िम्मेदार व्यवहार से बड़ी संख्या में खेल प्रतिभाओं का प्रदेश से पलायन हो रहा है। पिछले महीने हुए राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश मूल के ऐसे 60 खिलाड़ी थे, जिन्होंने दूसरे प्रदेशों की तरफ़ से मेडल जीता। अगर प्रदेश को खेलों में आगे आना है तो खिलाड़ियों से सच्चा व्यवहार करना होगा।

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें