अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस की साइकिल चलाओ, सरकार जगाओ यात्रा:कृषि कानून, जासूसी कांड के साथ ही 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

Share

इंदौर

युवक कांग्रेस नेताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। - Dainik Bhaskar

युवक कांग्रेस नेताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

युवक कांग्रेस ने सोमवार को साइकिल चलाओ, सरकार जगाओ यात्रा निकाली। यह यात्रा भाजपा सरकार और महंगाई के खिलाफ निकाली। राजीव गांधी प्रतिमा से संभागायुक्त कार्यालय तक कांग्रेस नेता, युवक कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाई। यहां 4 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष दौलत पटेल ने कहा, यह यात्रा भाजपा सरकार को जगाने के लिए निकाली गई। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे, महंगाई के लोग त्रस्त हो गए है। वहीं, सरकार जासूसी करवा रही है, ये असंवैधानिक है। इसके अलावा कृषि कानून को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर यह यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक जीतू पटवारी, प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रभारी सोमिल नाहटा, अंकित पाठक, अजीत बौरासी आदि शामिल हुए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें