अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सीवरेज मुक्त नदी-नाले , देरी के कारण निगम ही नहीं बुला रहा टीम, आखिरी तारीख 28…आज से एक-एक नाले का शुरू होगा काउंटडाउन

Share

इंदौर


इंदौर दो साल से फाइव स्टार रेटिंग लेकर ही संतोष कर रहा है। इस बार सेवन स्टार के लिए वाटर प्लस सर्टिफिकेट जरूरी है। वह तभी मिलेगा, जब इंदौर के नदी-नालों में सीवरेज नहीं मिले। निगमायुक्त प्रतिभा पाल बुधवार सुबह पलासिया नाला पहुंचीं और काम में हुई देरी को लेकर अपर आयुक्त संदीप सोनी से सवाल किए। निर्देश दिए कि अब हर नाले के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए काउंट डाउन लगाया जाए। स्टार रेटिंग और वाटर प्लस के लिए नगर निगम 31 जनवरी को ही आवेदन करने वाला था। इसके करने के 15 दिन बाद सर्वे की टीम इंदौर आती लेकिन नदी-नालों की सफाई का काम अधिकारियों में तालमेल की कमी से बढ़ता ही जा रहा है। अधिकारियों की वर्किंग की पड़ताल की तो खुलासा हुआ हर अफसर पूरे शहर के हिसाब से न सोचते हुए सिर्फ अपने ही एरिए में फोकस कर रहा है। किसी अधिकारी को जेसीबी समय पर नहीं मिलती तो कोई यह जवाब देता है कि मैंने अपने जोन का काम पूरा कर दिया। इससे जब भी अधिकारी राउंड लेते हैं तो रुका हुआ काम सामने आता है। इसके बाद उसे बंद करने के लिए नई टीम और नई रणनीति तैयार की जाती है। मिनिस्ट्री की तरफ से कोरोना के चलते सर्वेक्षण 31 मार्च तक बढ़ाया गया है। इससे स्टार रेटिंग की टीम को बुलाने और वाटर प्लस की टीम के लिए भी 28 फरवरी तक की समय सीमा है।

6 प्रमुख नाले… तय समय में पूरा करना होगा नालों का काम
इंदौर के छह प्रमुख नाले पीलियाखाल, आजाद नगर, तुलसी नगर, भमौरी, नरवल और पलासिया हैं। इन नालों में मिलने वाले छोटे और बड़े नालों को मिलाकर 25 से ज्यादा नाले हो जाते हैं। बुधवार को निगमायुक्त प्रतिभा पाल पलासिया नाला पहुंचीं। इसमें अभी तक सीवरेज का पानी बह रहा है। इसे लेकर अपर आयुक्त संदीप सोनी से पूछा कि यह काम कब तक पूरा हो जाएगा। सोनी ने बताया इसे दो ही दिन में पूरा कर देंगे और यहां से अब सीवरेज का पानी नजर आना बंद हो जाएगा। निगमायुक्त ने कहा अब हर नाले के काम को पूरा करने का काउंट डाउन तैयार किया जाए और उसे उसी समय में पूरा करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

इधर… रसोमा के पीछे नाले में बीआरटीएस का पानी, आज से बंद
रसोमा के पीछे बह रहे नाले में बीआरटीएस के नीचे डली लाइन से पानी आ रहा है। यह लाइन विजय नगर चौराहे के आगे जोड़ी ही नहीं गई थी। इसी का नतीजा रहा कि भमोरी नाला कभी सूख नहीं सका। अब बीआरटीएस की लाइन विजय नगर से आगे जोड़ दी गई है। इससे अधिकारियों का दावा है कि गुरुवार से यहां बहने वाले पानी को बंद कर देंगे।

इधर, विराट नगर नाले में खेला जाएगा पहला नाला क्रिकेट

नाला सफाई अभियान में विराट नगर नाले के सूखने के बाद अब इस रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें खुद संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा शामिल होंगे। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया विराट नगर नाले की जमीन को समतल किया जा रहा है। अब तक गली क्रिकेट खेला जाता था, लेकिन इंदौर में नालों की महत्ता को समझाने के लिए पहली बार नाला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। संभागायुक्त की मंशा के बाद निगम की टीम ने नाले की जमीन को क्रिकेट के हिसाब से तैयार करना शुरू कर दिया है। इससे लोगों को न सिर्फ खेलने की जगह मिलेगी, बल्कि वॉकिंग ट्रैक भी तैयार होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें