इंदौर
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में सोमवार शाम 7.30 बजे से इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स का मुकाबला शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। आपेनिंग जोड़ी के रूप में सचिन के साथ इंदौर के स्थानीय खिलाड़ी नमन ओझा मैदान में उतरे हैं। इसे लेकर दर्शकों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। 5 ओवर के बाद इंडिया लीजेंड्स का स्कोर 44 रन पर एक विकेट। नमन ओझा के आउट होने के बाद सुरेश रैना दे रहे सचिन तेंदुलकर का साथ। वहीं 5.5 ओवर के बाद तेज बारिश के चलते फिलहाल मैच रुका।


इंदौर के होलकर स्टेडियम पर नैट प्रैक्टिस के दौरान सचिन।
इससे पहले शाम 6 बजे से ही दर्शकों की भीड़ मैदान के बाहर जुटने लगी थी। लोग इंदौर में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह की बल्लेबाजी देखने के काफी उत्साहित है। देखा जाए तो इंदौर में इस सीरीज का ये आखरी मुकाबला है। मैच के पहले सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर नेट प्रैक्टिस का वीडियो भी पोस्ट किया। बता दें कि सचिन ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में ही वनडे में 10 हजार रन पूरे किए थे।
इंस्टाग्राम पर लिखी यह बात

इंसटाग्राम पर शेयर किया वीडियो और फोटो
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सचिन ने इंदौर में नैट प्रैक्टिस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मुझे खुश करने वाली जगह। उन्होंने यहां जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज केविन पीटरसन और ऑलराउंडर एबी डीविलियर्स के सिग्नेचर शॉट रिवर्स स्वीप की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

सचिन और युवराज को देखने दर्शकों में भारी उत्साह
शाम से मैदान के बाहर जुटने लगे दर्शक
इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के मैच को लेकर इंदौर में दर्शक समय से पहले ही होलकर स्टेडियम पहुंचने लगे। यहां अलग-अलग गेट से दर्शकों की एंट्री रखी गई थी। टिकट चेककर दर्शकों को मैच में एंट्री दी गई। इंडिया लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के मैच में दर्शक भी अपने पंसदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए पहुंचे। हालांकि मैदान के बाहर भारी पुलिस बल और गार्ड भी तैनात रहे।

नैट्स पर प्रैक्टिस के दौरान सचिन का अलग अंदाज
सचिन, युवराज और इंडिया को चीयर अप करेंगे
मैदान के बाहर दर्शकों ने कहा कि वे यहां सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और इंडिया लीजेंड्स को चीयर अप करने पहुंचे है। दर्शक श्रुति ने कहा कि मैं सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को देखने आई हूं और काफी उत्साहित रहै। पहली बार वे स्टेडियम में मैच देखने आई है।





