अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दर्दनाक वारदात से दहली दिल्ली, आपसी झड़प में दो की मौत

Share

नई दिल्ली: होली के दिन दर्दनाक वारदात से दिल्ली दहल गई। दरअसल बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना इलाके में बुधवार को किसी बात को लेकर एक नमकीन फैक्टरी के कर्मचारियों में झगड़ा हो गया। जिसमें 2 की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हैं। दो गंभीर घायलों को सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर किया गया है, जबकि तीन का इलाज मुंडका के स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है। डीसीपी आउटर हरेंद्र कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर 1:30 बजे के बाद पुलिस को लगातार 3 पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल हुए हैं।

क्या है मामला
यह वारदात मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास फ्रेंड्स एनक्लेव में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि सोनू और अभिषेक गली नंबर 14 में रहते हैं। किसी बात को लेकर सोनू और दूसरे लोगों पर हमला कर दिया गया। इस झगड़े में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया, वहां पर सोनू और नवीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिषेक और उसके साथ घायल हुआ दूसरा युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। जबकि तीन और लोग जो घायल हुए उनका इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में चल रहा है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार जो 7 लोग घायल हुए हैं और इनमें से जिन दो वर्कर की मौत हुई है वह सभी मुंडका की एक नमकीन फैक्टरी में काम करते हैं। अभी झगड़े का कारण पता नहीं चल पाया है छानबीन की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें