अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दशहरा-दिवाली पर थी 6 राज्यों में 15 सीरियल ब्लास्ट की तैयारी….! दिल्ली, महाराष्ट्र और यूपी से 6 आतंकी गिरफ्तार

Share

मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए आतंकियों के निशाने पर त्योहारी सीजन में दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र सहित छह प्रदेशों के 15 शहर थे.

लखनऊ. 

आने वाले त्योहारों के दौरान देश में धमाके कराने की पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और हाई क्वालिटी हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए आतंकियों में से 2 ने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। पकड़े गए आतंकी दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस के इशारे पर नवरात्रि और रामलीला के दौरान सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे।

इधर, ओडिशा के बालासोर से पुलिस ने DRDO के चार कर्मचारियों को जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया है। चांदीपुर सेंटर में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले ये चारों कर्मचारी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंट्स को भेज रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसके लिए उन्हें पाकिस्तानी एजेंट मोटी रकम दे रहे थे। गिरफ्तार कर्मचारियों पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट समेत दूसरी धाराएं लगाई गई हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करते हुए आईएसआई (ISI) के इशारे पर धमाकों की साज़िश को नाकाम कर दिया. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों में प्रयागराज का जीशान और प्रयागराज से ही जुड़ा ओसामा है. ये दोनों पाकिस्तान में आईएसआई की ट्रेनिंग ले चुके हैं. वहीं मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े और गिरफ्तार समीर कालिया का कनेक्शन प्रतापगढ़ के इम्तियाज़ उर्फ कल्लू से है. कल्लू से भी स्पेशल सेल ने पूछताछ की है. लखनऊ से गिरफ्तार आमिर कुर्सी रोड पर बने स्लॉटर हाउस में काम करता है और खजूर भी बेचता है. प्रयागराज से गिरफ्तार जीशान और फरार हुमैद खजूर सप्लाई करते हैं. जीशान ही आमिर को खजूर सप्लाई करता था.

जीशान के बारे में बताया जा रहा कि कुछ समय पहले तक वो सऊदी अरब में नौकरी करता था और लॉकडाउन के चलते वापस आया. प्रयागराज में जीशान ने खजूर सप्लाई का बिज़नेस शुरू किया. रायबरेली से गिरफ्तार लाला भाई उर्फ साजू उर्फ  मूलचंद, ऊंचाहार के गांव अकुड़िया का रहने वाला है. ऊंचाहार, अकुड़िया के ही जमील खत्री से भी पूछताछ हुई. जमील खत्री का भी अंडरवर्ल्ड कनेक्शन बताया जा रहा है. नई दिल्ली से गिरफ्तार ओसामा का चाचा प्रयागराज का हुमैद है, जो फिलहाल फ़रार है. नई दिल्ली से गिरफ्तार अबू बकर भी यूपी के बहराइच के जरवल का रहने वाला है. प्रयागराज से फरार हुमैद का पिता जामिया नगर मदरसे में पढ़ाता  है. इस पूरे मामले से एक बात साफ हो रही है कि मुंबई अंडरवर्ल्ड को बदमाश और नई दिल्ली के रास्ते आतंकवाद से जुड़ने वाले युवक यूपी से मिल रहे हैं.

15 सीरियल ब्लास्ट की थी तैयारी
मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए आतंकियों के निशाने पर त्योहारी सीजन में दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र सहित छह प्रदेशों के 15 शहर थे. इन शहरों की रेकी कर वहां बड़े पैमाने पर सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रच रहा था. इसके लिए मॉड्यूल के अलग-अलग संदिग्धों और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों के जिम्मे अलग-अलग काम सौंपा गया था.

पता चला पाकिस्तानी कनेक्‍शन
इसके बाद गिरफ्तार आतंकवादियों में से दो का पाकिस्तानी कनेक्‍शन सामने आया. इन दोनों ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी. कुछ दस्तावेजों से पता चला कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी इनके पीछे है. आतंकियों की ट्रेनिंग करवाने में उसका भी हाथ था. बाद में पूछताछ के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी सामने आया. दरअसल देश में हथियार, रुपये और विस्फोटक आतंकियों तक पहुंचाने में दाऊद का भाई अनीस इनकी मदद कर रहा था.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें