अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ED का अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को समन, अभिषेक की भाजपा को चुनौती, हो सके तो त्रिपुरा में TMC को रोको

Share

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में एक कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एवं सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को समन जारी किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं.

इस बीच, बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो लोग सोचते हैं कि वे हमें ईडी, सीबीआई से धमकी दे सकते हैं, मैं उन्हें बता दूं, हम झुकेंगे नहीं. मैं अमित शाह और बीजेपी को चुनौती देता हूं, अगर हो सके तो त्रिपुरा में टीएमसी को रोको.’ अभिषेक बनर्जी को मामले के जांच अधिकारी के समक्ष यहां छह सितंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया गया है, जबकि उनकी पत्नी रुजिरा को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इसी तरह का समन भेजकर एक सितंबर को पेश होने को कहा गया है.विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों को भी अगले महीने अलग-अलग तारीखों पर पेश होने के लिए समन जारी किया गया है. निदेशालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नवंबर, 2020 की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया था.

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें