अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्यप्रदेश में ठंड का असर बरकरार, कई शहरों में पारा 4 डिग्री के करीब

Share

मध्यप्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि कुछ शहरों में दिन का तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर (खंडवा) में दर्ज किया गया, वहीं उज्जैन में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, उमरिया में 6.0 डिग्री, रीवा में 6.4 डिग्री और भोपाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बनी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो विक्रम (सतना) में 23.7 डिग्री, पचमढ़ी में 23.8 डिग्री, मलाजखंड में 24.0 डिग्री, बैतूल में 24.6 डिग्री और रीवा में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन, बैरसिया, इंदौर और खंडवा जैसे शहरों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई।

सर्द हवा मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते वहां की सर्द हवा मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही है। शनिवार को उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर करीब 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 269 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली जेट स्ट्रीम ने भी ठंड को और तेज कर दिया। इसका सीधा असर मध्यप्रदेश के तापमान पर पड़ा।प्रदेश के मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जैसे जिलों में तेज सर्द हवाएं चलीं। 

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
रविवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर और विदिशा सहित कई जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिला। कोहरे के कारण दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें मालवा, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस ज्यादा प्रभावित हैं।

आगे और बढ़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 और 21 जनवरी की रात से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है। ऐसे में 22-23 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें