देश-विदेश में आज ईद-उल-फितर धूम-धाम से मनाई जा रही है। लोग अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे हैं और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहें हैं। तस्वीरों में ईद की धूम…

यह तस्वीर दिल्ली की जामा मस्जिद की है। मंगलवार को यहां हजारों लोगों ने मिलकर ईद की नमाज अदा की।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में नमाज अदा की।

पंजाब के हुसैनीवाला में संयुक्त चेक पोस्ट पर ईद पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाई दी।

मुंबई की माहिम दरगाह में नमाज अदा करते लोग। इस दौरान देश में अमन-शांति की दुआ मांगी गई।

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हजारों की संख्या में नमाज पढ़ते लोग।

इंडोनेशिया के जकार्ता में सुंडा केलापा पोर्ट पर सामूहिक नमाज पढ़ते लोग और इन सब के बीच बैठी एक छोटी बच्ची।

बगदाद में अबू हनीफा मस्जिद के बाहर गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारक देते लोग।

मॉस्को में पुलिस के कड़े पहरे के बीच ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई।

इराक के मोसुल में नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद का जश्न मनाते दो दोस्त।

इंडोनेशिया के जकार्ता में बच्चे को गोद में लेकर नमाज पढ़ता आदमी।

यह तस्वीर यरूशलम शहर की है। इसमें नमाज के बाद नाच कर ईद का जश्न मनाती एक छोटी बच्ची दिख रही है।

मैनचेस्टर के प्लाट फील्ड्स पार्क में ईद के दिन मस्ती करती मुस्लिम लड़कियां।




