अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एलिजाबेथ व्हीलर नहीं रहीं

Share

पौधार अल्मोड़ा की जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री एलिजाबेथ व्हीलर का आज बुधवार सांय 4 बजे 84 साल की उम्र में काठगोदाम में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार थीं। एंग्लो इंडियन समुदाय से ताल्लुक रखने वाली मैडम व्हीलर ने अपना पूरा जीवन समाज के दबे – कुचले गरीबों, असहाय ग्रामीणों की सेवा में बिताया। उन्होंने दर्जनों अनाथ बच्चों का पालन पोषण कर उनको अच्छी शिक्षा देकर अपने पांव पर खड़ा किया। वॉल्टर व्हीलर सेवा समिति के माध्यम से मैडम व्हीलर ने अल्मोड़ा में परिवार परामर्श केंद्र का वर्षों तक संचालन कर बहुत से परिवारों को जोड़ने का काम भी किया मैडम व्हीलर एसएसबी द्वारा संचालित राइफल ट्रेनिंग लगातार सक्रिय रहती थी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों,सामाजिक कुरीतियों के अतिरिक्त वे लगातार कानूनी सहायता रोजगार मूलक प्रक्षिक्षणों का आयोजन करती थीं। उनके सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक सम्मानों से नवाजा गया था। मैडम व्हीलर की पौधार स्टेट उनकी तमाम गतिविधियों का केंद्र था। सामाजिक आंदोलनों के चलते लखनऊ के राजनीतिक गलियारों व प्रशासन पर उनका प्रभाव था जिसके कारण वे लोगों की काफी मदद भी कर पाती थीं। पिछले काफी समय से वे बीमार थीं, और काठगोदाम में रह रही थीं। मैडम व्हीलर से घनिष्ट पारिवारिक संबंध होने से उनके सामाजिक संस्थाओं में कार्यों को भी हम अपना सहयोग करते थे। मैडम व्हीलर ने आजीवन परिवार नहीं बनाया। घर में अभूत संपत्ति होते हुए जीवन के अंतिम वर्षों में वे अभाव में जी रही थीं। काठगोदाम हल्द्वानी से गुजरते हुए हम अक्सर उनसे मिलते थे, और अंतिम बार 2 अक्टूबर दो दिन पूर्व 18 अक्टूबर को मैं उनको देखने गया था, तब वो बहुत तकलीफ में थीं। मैडम व्हीलर सेवा – समर्पण के प्रतिमूल थीं। उन्होंने मुझे छोटे भाई की तरह प्यार दिया। उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार कल हल्द्वानी में किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें