अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘आपातकाल’

Share

Emergency Chapter MP School: मध्य प्रदेश के स्कूलों में आपातकाल के बारे में पढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि देश में 1975-77 में आपातकाल के दौरान की गई ज्यादतियों और दमन का विरोध करने वालों द्वारा की गई लड़ाई को समझाने वाला एक चैप्टर राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

मोहन यादव ने साथ ही आपातकाल के खिलाफ संघर्ष में भाग लेने वाले “लोकतंत्र सेनानियों” के लिए कई अतिरिक्त सुविधाओं की भी घोषणा की. देश में लागू किए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ 25 जून को थी.

वर्तमान पीढ़ी को आपातकाल के बारे में बताना जरूरी

उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को आपातकाल के दौरान संघर्ष से अवगत कराने के उद्देश्य से देश में व्याप्त परिस्थितियों, दमन और तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा उठाए गए कठोर कदम का विरोध करने के लिए लोकतंत्र सेनानियों के दृढ़ संकल्प पर एक पाठ स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

‘आपातकाल 21 महीने तक चला था’

मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित अपने आवास पर आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों की सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि आपातकाल 21 महीने तक चला था, समें नागरिक स्वतंत्रता का हनन, असहमति का दमन और लोकतांत्रिक सिद्धांतों का हनन हुआ था.

इन सुविधाओं का किया ऐलान

सीएम यादव ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को तीन दिन तक सरकारी अतिथि गृह में ठहरने की सुविधा 50 प्रतिशत छूट पर दी जाएगी. उन्हें राजमार्ग पर टोल चुकाने में भी छूट मिलेगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से इलाज पर होने वाले खर्च के भुगतान में कोई देरी नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी तीन महीने के भीतर उन्हें भुगतान सुनिश्चित करेंगे. यादव ने इस अवसर पर घोषणा की कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के मामले में लोकतंत्र सेनानियों को इलाज के लिए बड़े अस्पतालों या अन्य महानगरों में जाने के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें