अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के इस पार्क एडवेंचर करने का उठाएं लुफ्त…

Share

इंदौर का विशाल ट्राम्पोलीन एरिया यहां का मुख्य आकर्षण है ज्यादा केवल बच्चे बल्कि बड़े भी उछल कूद मचाते हुए अपने बचपन के दोनों को याद कर सकते हैं. इसके अलावा बहुत सारी एक्टिविटिज आप कर सकते हैं, आइए जानें पूरी डिटेल.

अगर आप एक दिन का फुल एंजॉयमेंट ढूंढ रहे हैं तो इंदौर के एमजी रोड पर, ट्रेजर आइलैंड मॉल के पास स्थित Buddy’s fun factory इनडोर प्ले ज़ोन कम ट्रेम्पोलीन पार्क सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए बेहतरीन जगह है. यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं, उनकी शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित कर सकते हैं साथ ही कईं हाईटेक गेम्स भी खेल सकते हैं.

विशाल ट्राम्पोलीन एरिया यहां का मुख्य आकर्षण है ज्यादा केवल बच्चे बल्कि बड़े भी उछल कूद मचाते हुए अपने बचपन के दोनों को याद कर सकते हैं. शेर की भाग दौड़ के बीच यहां पर ऐसी एक्टिविटीज हैं. इसके बाद आप अपने सारे तनाव भूल जाएंगे, यहां आपको फ्री जम्प, फोम पिट में कूदना, स्काई वॉकर और बास्केटबॉल डंकिंग जैसी ट्राम्पोलीन-आधारित एक्टिविटीज मिलती है.
यहां का गेमिंग जोन डिजिटल मनोरंजन का एक रोमांचक विकल्प देता है और इसमें आपको इंटरएक्टिव गेम्स वीडियो आर्केड गेम्स रेसिंग गेम्स और अन्य रोमांचक मशीनें मिलती है ps6 जैसे गेम्स भी यहां मौजूद है इसके अलावा कार ड्राइविंग शूटिंग जैसे खेल आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे. मजेदार बात यह है कि सभी गेम्स को खेलते वक्त आपको इनाम भी मिलते हैं.

कितना लगता है चार्ज?
अगर आप अपने बच्चों के साथ यहां जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे अगर आपको कम भीड़ चाहिए तो वीकेंड पर या छुट्टियों में न जाएं, बच्चों को कंफर्टेबल कपड़ेपहनाएं, अगर बच्चे बहुत छोटे हैं तो उनके साथ ही रहे इधर-उधर ना जानें दें, ट्रामपॉलिन खेलते वक्त उन्हें पेड्स इत्यादि सामान जरूर पहनाएं.जहां तक टिकट की बात है तो इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. यहां आपको एक कार्ड मिलता है जिससे आपको रिचार्ज कराना होता है, 700 रुपए से लेकर 1500 रुपए या‌ उससे अधिक तक का रिचार्ज आप इसमें कर अलग अलग एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं‌.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें