अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*प्रभावी उत्तराधिकार योजना में मूल्यांकन एक महत्वपूर्ण अभ्यास है* 

Share

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश में “फेमेली बिजनेस सक्सेशन प्लानिंग” विषय पर कार्यशाला

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के मानद सचिव श्री तरूण व्यास ने बताया कि आज एसोसिएशन में “फेमेली बिजनेस सक्सेशन प्लानिंग” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन प्रेस्टीज इंस्टीटयूट ऑफ मेनेजमेंट एंड रिसर्च और प्रेस्टिज कॉर्पस सेंटर फॉर आर्गनाईजेशनल रिसर्च, प्रेक्टीस एंड एक्सलेंस के साथ हुआ जिसमें प्रमुख वक्ता डॉ देवाशीश मलिक, सीनियर डायरेक्टर प्रेस्टीज गृप ने पारिवारिक व्यवसायों के लिए उत्तराधिकार योजना पर अपने वक्तव्य में कहा कि पारिवारिक व्यवसाय भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो भारत की जीडीपी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। आपने कहा कि इस योजना में पहला कदम संभावित उत्तराधिकारियों की पहचान करना है, यह परिवार के सदस्यों से ही आरंभ होता है। इसके विपरित कई घटक होते है जिससे बहुत से परिवारिक व्यवसाय नही टीक पाते है इसके लिए प्रभावी उत्तराधिकार योजना मूल्यांकन एक महत्वपूर्ण अभ्यास है।

आपने उद्योगपतियों से कहा कि यदि आप एक पारिवारिक व्यवसाय के स्वामी हैं, तो उत्तराधिकार योजना के बारे में अभी से सोचना शुरू करना चाहिए है। एक व्यवसाय जो उत्तराधिकार के लिए अच्छी स्थिति में है, उसके लंबे समय में सफल होने की अधिक संभावना है। आप जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, आपके पास एक व्यापक योजना विकसित करने के लिए उतना ही अधिक समय होगा जो आपके व्यवसाय और आपके परिवार की जरूरतों को पूरा करेगा। तकनीकी रूप से सुनियोजित व्यवसाय की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने में योजना मदद करता है और परिवार की पहचान और इतिहास को संरक्षित करते हुए एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान करता है। आपने जापान का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां पर 52 पीढि तक के व्यवसाय निरंतर चल रहे हैएवं करीब 25 से 30 पीढि तक एक जैसा व्यवसाय कर रहे है हमें उनसे सीखना चाहिए।

एसोसिएशन के मानद सचिव श्री तरूण व्यास ने कहा कि आज की कार्यशाला में उद्योगपति श्री अनील जोशी, श्री नवीन धूत, श्री. स्वदेश शर्मा, श्रीमती ममता शर्मा, श्री बी एम गुप्ता, डॉ. अनील खरिया, श्री गिरीश पंजाबी, श्री जे पी नागपाल, श्री सन्मय जैन सहित प्रेस्टिज गृप से डॉ. राजाराय चौधरी, डॉ. पल्लवी जोशी कपूरिया, श्री राजेश सारडा, श्री देवेश दुबे आदि ने सहभागिता की ।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें