अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पूर्व सांसद होमी दाजी की स्मृति में आयोजन आज

Share

इंदौर। जन- नेता और पूर्व सांसद कामरेड होमी दाजी की स्मृति में आज राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समाजवादी विचार प्रसार केंद्र न्यास, स्टेट प्रेस क्लब, अभ्यास मंडल, श्रम संगठनों की संयुक्त अभियान समिति एवं विचार मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में हमारी भूमिका विषय पर चर्चा की जाएगी। आयोजन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सचिव मंडल सदस्य सत्यम सागर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मेधा पाटकर, अर्थशास्त्री जया मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। 

               गांधी हाल प्रांगण स्थित अभिनव कला समाज सभागृह में आज 8 सितंबर रविवार सायं 3:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध भा.क.पा. के सचिव कॉमरेड रुद्रपाल यादव, दिलीप कौल, अरविन्द पोरवाल ,भारतसिंह खकुर, सोहनलाल शिन्दे, सत्यनारायण वर्मा, अजय लागु, अजय कुमार बागी, सैयद साजिद अली, विवेक मेहता, ओमप्रकाश खटके ने किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें