देपालपुर : प्राचार्य बीएल चौहान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौतमपुरा ने अपने जन्मदिन पर सेवा भारती द्वारा संचालित जीवन उमंग अनुसूचित जनजाति छात्रावास बिचोली मर्दाना की बालिकाओं की शिक्षा एवं भोजन सामग्री के लिए ₹2100 का चेक मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के सोहनलाल परमार को प्रदान किया। इस अवसर पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर सूरज सिंह बोडाना, जीवन लाल पटेल, डीएस बाथम, बाबूलाल दुबे, अशोक कुमार वर्मा, राजन बिसुरिया, सुनील शर्मा, महेश वर्मा आदि उपस्थित थे। श्री परमार ने श्री चौहान का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और दीर्घायु होने की कामना की। श्री चौहान ने अपने जन्मदिन पर अपने साथियों, समाज जनों एवम इष्ट मित्रों से आह्वान किया कि जन्मदिन पर होने वाली फिजूल खर्ची न करते हुए व्यक्ति को राष्ट्र हित, समाज हित एवं परमार्थ के कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।
You may also like
बुरहानपुर में होटल वालों ने पकड़ी लकड़ी के चूल्हे की राह
Share बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अब खाड़ी देशों के जंग की आंच सीधे रसोई तक पहुंच गई है. ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर यहां के होटल कारोबार पर पड़ता दिख रहा है. शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने...
2 min read
भोपाल के ये 6 प्राइवेट अस्पताल होंगे बंद!
Share भोपाल में 1 अप्रैल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है, क्योंकि शहर के 6 प्राइवेट अस्पताल बंद होने की कगार पर हैं. इन अस्पतालों ने अपने जरूरी लाइसेंस का समय पर रिन्यूअल नहीं कराया है. अगर 31 मार्च तक लाइसेंस...
5 min read
मोनालिसा’ ने केरल में कर ली शादी! महेश्वर के घर पर पसरा सन्नाटा
Share महाकुंभ से वायरल हुई नीली आंखों वाली लड़की मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में आ गई है क्योंकि उसकी केरल में फरमान खान के साथ शादी की तस्वीरें सामने आई हैं. न्यूज टीम जब खरगोन जिले के महेश्वर स्थित उसके घर पहुंची...
3 min read




