अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Exit Poll : हरियाणा में कांग्रेस की वापसी, जम्मू-कश्मीर में भी बीजेपी को झटका

Share

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में मतदान खत्म हो चुका है दोनों राज्यों की जनता को चुनावी नतीजों का इंतजार है। कुछ ही देर में दोनों राज्यों के एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आने वाले हैं। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान हुआ। वहां 1 अक्टूबर को 90 सीटों पर आखिरी चरण की वोटिंग हुई। जम्मू कश्मीर में 10 सालों के बाद विधानसभा चुनावों हुए हैं। ऐसे में पूरे देश की नजर जम्मू कश्मीर के नतीजों पर रहेगी। इधर हरियाणा में भी 90 सीटों के एग्जिट पोल्स आज सामने आएंगे।

 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। असली चुनाव नतीजों से पहले लोगों को एग्जिट पोल नतीजों का इंतजार रहता है। शनिवार को आए तमाम एग्जिट पोल के नतीजों में एक बात क्लियर है कि राज्य में कांग्रेस की वापसी होती दिख रही है। वहीं बीजेपी हैट्रिक लगाने से दूर हो गई है। यहां देखें किस एग्जिट पोल में कौन आगे, सभी एग्जिट पोल के नतीजे यहां पढ़ सकते हैं-

आज तक-सी वोटर एग्जिट पोल

राज्यकांग्रेसबीजेपीJJPअन्य
हरियाणा50-5820-280-210-14
Republic matriz

रिपब्लिक- मैट्रिज एग्जिट पो

राज्यकांग्रेसबीजेपीनिर्दलीयअन्यAAP
हरियाणा55-6218-243-62-500

दैनिक भास्कर

राज्यकांग्रेसबीजेपीनिर्दलीयअन्यAAP
हरियाणा44-5419-261-54-900
Dainik bhaskar exit poll

पीपुल्स पल्स सर्वे

राज्यकांग्रेसबीजेपीइनेलोअन्यAAP
हरियाणा55262-34-600

ध्रुव रिसर्च

राज्यकांग्रेसबीजेपीJJPअन्य
हरियाणा55-6218-240-35-11
JIST Exit Poll

JIST के एग्जिट पोल

राज्यकांग्रेसबीजेपीINLDअन्य
हरियाणा45-5329-270-24- 06

वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के जो नतीजे आए उसमें किसी भी एक एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती नहीं दिख रही है। असली नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे लेकिन उसके पहले एग्जिट पोल के जो नतीजे आए हैं वो दिखा रहे हैं कि कांग्रेस सत्ता में लौट रही है। वहीं बीजेपी को लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा के चुनाव में भी एग्जिट पोल के नतीजों के हिसाब से जोर का झटका लग रहा है।
चुनाव से कुछ समय पहले बीजेपी की ओर से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन किया गया लेकिन उसका भी कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। तमाम एग्जिट पोल के जो नतीजे हैं उसके हिसाब से कांग्रेस को 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 50 से अधिक सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यह एक बड़ी जीत है। बीजेपी की ओर से चुनाव पूर्व तमाम वादे भी किए गए लेकिन वो भी उनके पक्ष में जाते नहीं दिख रहे।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की सरकार

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर आज तक-सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया है। एग्जिट पोल में सामने आया है कि इस गठबंधन को 40 से 48 सीटों पर जीत मिल सकती है। 90 सीटों वाली जम्मू कश्मीर विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 सीटों का है। एग्जिट पाेल में बीजेपी को 27 से 32 सीटों मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पीडीपी 6 से 12 और अन्य के खाते में 6 से 11 सीटें आ सकती है। एग्जिट पोल में बीजेपी को जम्मू क्षेत्र में अच्छ करते हुए दिखाया गया है, हालांकि कश्मीर की सीटों को मिलकार बीजेपी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन से वह पिछल रही है। ऐसे में आज तक सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में कांग्रेस एनसी राज का अनुमान व्यक्त किया है।

किसको कितने फीसदी वोट?
एग्जिट पोल में कांग्रेस और नेशनल काफ्रेंस गठबंधन को 38.7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। बीजेपी को 22.9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पीडीपी को 10.2 प्रतिशत और अन्य के खाते में 28.2 फीसदी वोट जाने का अनुमान व्यक्त किया है। आज तक-सी वोटर ने अपने एग्जिट पोल में कहा है कि जम्मू में बीजेपी को क्लीन स्वीप करते हुए दिखाया है। एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू क्षेत्र की 43 सीटों में नेशनल कांफ्रेंस+ को 11 से 15, बीजेपी को 27 से 31 और पीडीपी को शून्य से दो सीटें मिल सकती है। इतना ही नहीं अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। कश्मीर क्षेत्र में 47 सीटें हैं। कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस काे अधिक सीटें मिल रही हैं।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें