अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*शादी का दबाव नहीं झेल पाईं मशहूर कन्नड़-तमिल स्टार नंदिनी* 

Share

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कन्नड़ टेलीविजन की 26 वर्षीय अभिनेत्री ने सोमवार को यहां अपने किराये के मकान में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नंदिनी सी एम के रूप में हुई है. यह घटना केंगेरी क्षेत्र में घटी.बेंगलुरु के केंगेरी क्षेत्र में कन्नड़ टीवी अभिनेत्री नंदिनी सी एम ने अवसाद और पारिवारिक दबाव के चलते अपने किराये के मकान में आत्महत्या की. पुलिस जांच जारी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे खिड़की की ग्रिल से बंधे फंदे से लटका पाया. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटनास्थल से बरामद एक सुसाइड नोट का हवाला देते हुए कहा कि अभिनेत्री ने उल्लेख किया था कि वह अवसाद और व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रही थीं.

उस नोट में अभिनेत्री ने कथित तौर पर कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहतीं और न ही सरकारी नौकरी करना चाहती हैं, बल्कि अपने अभिनय करियर को जारी रखना चाहती हैं. जबकि उनका परिवार चाहता था कि वह ‘घर बसा ले’.पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे खिड़की की ग्रिल से बंधे फंदे से लटका पाया. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और अभी तक किसी भी प्रकार की साजिश का संदेह नहीं है.

’.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें