देपालपुर निप्र। गत दिनों नगर परिषद देपालपुर के सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस का स्थानांतरण नगर परिषद आलोट जिला रतलाम हो गया है। उनके स्थानांतरण हो जाने पर नगर परिषद देपालपुर के कार्यालयीन स्टाफ व श्री सोनिस के चाहने वालों ने उनका विदाई समारोह नगर के मंगलवारिया पशु हाट स्थित अंबेडकर भवन में किया गया। कर्मचारियों द्वारा श्री सोनिस को शाल श्रीफल व तस्वीर भेंट की गई। वही नवागत सीएमओ श्रीमती संध्या सरयाम का भी स्वागत सत्कार किया गया। श्री सोनिस ने अपने कार्यकाल का अनुभव सांझा करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारी इतने फ्रेंकली है उन्हें जो भी टाक दोगे उसे पूरा करते हैं यहां पर शुरुआती दौर में कुछ चुनौतियां थी कोविड केयर सेन्टर खुलवाना, वैक्सीन लगवाना, पीएम स्वनिधि का लक्ष्य पूरा करना, प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन करना, स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य करना सभी लक्ष्य को इमानदारी से पूरा किया है, मुझे बिल्कुल भी नहीं लगा कि मैं कोई चुनौतीपूर्ण कार्य का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर स्वच्छता उप निरीक्षक शैलेश कुराडिया, सहायक राजस्व निरीक्षक जागेश्वर पटेल, कार्यालय अधीक्षक मनोहर पंवार, स्टेट लाइन प्रभारी बाबू चाचा, देवीलाल खत्री, सतीश यादव, संदीप यादव, सचिन सोलंकी, कुणाल सोलंकी, उमेश परमार, गुलाब गुर्जर, विनोद सांडे आदि एवं पेयजलापूर्ति, स्वच्छता के कर्मचारीगण एवं सीएमओ श्री सोनीस को चाहने वाले उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजस्व निरीक्षक सुरेशचंद्र त्रिवेदी ने किया। वही राजस्व निरीक्षक श्री त्रिवेदी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से कार्यक्रम में रंग भर दिया, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की
सीएमओ सोनिस का विदाई समारोह, नवागत सीएमओ श्रीमती सरयाम का स्वागत





