फरहान ने की पिस्टल छीनने की कोशिश, पैर में लगी गोली
भोपाल सेक्स स्कैंडल केस के मुख्य आरोपी फरहान खान का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। फरहान खान ने पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की। फरहान ने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की। झूमाझटकी में उसके पैर में गोली लगी है।
रातीबड़ में हुआ शॉर्ट एनकाउंटर
भोपाल पुलिस सबूत जुटाने के लिए फरहान खान को सीहोर के बिलकिसगंज ले जा रही थी। रास्ते में रातीबड़ में फरहान ने टॉयलेट का बहाना करके गाड़ी रुकवाई और फिर भागने की कोशिश की। उसने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की। झूमाझटकी में फरहान के पैर में गोली लगी।


बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया ट्वीट
भोपाल सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी फरहान खान के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट किया। उन्होंने X पर लिखा – एक जिहादी का शॉर्ट एनकाउंटर…
DCP प्रियंका शुक्ला ने ये कहा

भोपाल जोन-1 की DCP प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मुख्य आरोपी फरहान ने बताया था कि वो बिलकिसगंज के एक रूम में दूसरे आरोपी अबरार के साथ रुका था। सबूत जुटाने के लिए अशोका गार्डन थाने की टीम मुख्य आरोपी फरहान को लेकर बिलकिसगंज के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान रातीबड़ के सरवर गांव में फरहान ने टॉयलेट जाने के बहाने से पुलिस के वाहन रुकवाया। उसकी सुरक्षा के लिए उसके साथ जो स्टाफ उतरा था उसमें सब-इंस्पेक्टर से उसने पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस छीनाझपटी में सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल से फायरिंग हुई है। फरहान के पैर में गोली लगी है। तत्काल उसको हमीदिया अस्पताल लाकर उसका इलाज कराया जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
फरहान बोला- ये सवाब का काम, कोई पछतावा नहीं, हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करना था टारगेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से सामने आए लव जिहाद और रेप केस में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गंदी और जिहादी मानसिकता वाले फरहान खान के नेतृत्व में मुस्लिम युवकों के गिरोह ने हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर रेप किया। साथ ही ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन की भी कोशिश गई। इस गंभीर मामले में एसआईटी और राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच चल रही है। छात्राओं से लव जिहाद और रेप केस में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी फरहान ने बड़ा खुलासा किया है।
हिंदू लड़कियों को फंसाने वाले मुस्लिम युवकों की गैंग के मास्टरमाइंड फरहान खान ने पुलिस की पूछताछ में कई ऐसी बातें स्वीकार की हैं जो हैरान करने वाली है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी फरहान ने पूछताछ में बताया है कि हिंदू लड़कियों से रेप करके उसने कोई गलत काम नहीं किया है, बल्कि यह तो सवाब (पुण्य) का काम है। उसने कबूल किया कि ज्यादा से ज्यादा हिंदू लड़कियों से रेप कर उनकी जिंदगी बर्बाद करना ही उसका और उसके साथियों का लक्ष्य था। वे लोग कोई गलत काम नहीं कर रहे थे, इस्लाम के नजरिए से ये सवाब है, इसलिए इस काम को अंजाम दे रहे थे, इसलिए उन्हें इस पर कोई पछतावा नहीं है, बल्कि गर्व है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि कैसे वह अपना टारगेट फिक्स करता था?

प्रेम जाल में फंसाकर हिंदू लड़कियों से रेप
भोपाल में हुए अजमेर जैसे कांड के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में अब तक पांच FIR दर्ज हो चुकी हैं, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी फरहान ने बताया कि वह कई सालों से हिंदू लड़कियों को निशाना बना रहा था। वह उनके साथ दुष्कर्म को अंजाम दे रहा था। इसके लिए काम के लिए उसने मुस्लिम युवकों की गैंग तैयार की, जिसका काम हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाना था, इसके लिए अपना हिंदू नाम रखते और हाथ में कलावा भी बांधकर दोस्ती करते।
भोपाल पढ़ने आईं लड़कियों को बनाते थे निशाना
लव जिहाद की शुरुआत भोपाल के एक कॉलेज से की कुछ साल पहले की थी। जहां हिंदू छात्राओं को निशाना बनाया। वे दूसरे शहरों या गांवों से आकर भोपाल पढ़ने आई लड़कियों को टारगेट करते थे। जो लड़कियां भोपाल में परिवार से दूर किराए पर घर लेकर रहती थीं, क्योंकि परिवार से दूर रहने के कारण इन लड़कियों से मुलाकात करना आसान होता है।
इस्लाम अपनाने के लिए बनाते थे दबाव
पुलिस के अनुसार गिरोह में मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों से दोस्ती बढ़ाते फिर विश्वास में लेकर अकेले मिलने बुलाते और दुष्कर्म करते, इतना ही नहीं उनका अश्लील वीडियो बना लेते थे। इन वीडियो के जरिए वह ब्लेकमेल कर उन्हें डराते धमकाते और दूसरे मुस्लिम लड़कों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश बनाते थे। साथ ही धर्म बदलने का भी दबाव बनाते थे। ये लोग लड़कियों को जबरन मांस खिलाने और इस्लाम अपनाने के मजबूर किया करते थे। फिलहाल, इंदौर की एक पीड़िता की शिकायत के बाद बागसेवनिया पुलिस ने आरोपी फरहान से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूसरे मामलों में भी पुलिस करेगी।
मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी
गंदी मानसिकता वाला यह मुस्लिम युवकों का संगठित गिरोह हिंदू लड़कियों को शिकार बनाता था। इस मामले में अब तक आठ पीड़ित लड़कियों ने सामने आकर शिकायत दर्ज कराई है। इनमें दर्ज पांच एफआइआर में पुलिस मुख्य फरहान की बहन जोया और उसके पति सहित 12 लोगों को आरोपी बनाया गया हैं। इनमें 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी अबरार फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार है कि बहुत सारी हिंदू लड़कियां इनके चंगुल में फंसी हुई थीं। पुलिस का अनुमान यह भी है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल हो सकते हैं।





