केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की बर्खास्तगी को लेकर राष्ट्रपति महोदया को खुला पत्र
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम छपवा में किसानों मजदूरों का दो दिवसीय सम्मेलन पूर्व विधायक लालजी यादव द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान किसानों मजदूरों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को बीज विधेयक, बिजली विधेयक 2025, भारत -अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करने,चार लेबर कोड रद्द करने तथा मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक
डॉ सुनीलम के नेतृत्व में
ज्ञापन सौंपा।
सम्मेलन के दौरान किसानों मजदूरों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम खुला पत्र जारी किया, जिसमें केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को देश के किसानों मजदूरों के साथ द्रोह करने के कारण मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की अपील की गई। सम्मेलन में आए 1500 किसानों मजदूरों के साथ-साथ ज्ञापन पत्र पर पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, जयशंकर पांडेय, अमर सिंह चौधरी, विधायक सईदा खातून, जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन बांसी मोहम्मद इदरीश पटवारी,पूर्व ब्लाक प्रमुख खेसरहा,
,तुपैल अहमद, पूर्व प्रमुख , खेसरहा
कमालुद्दीन, पूर्व ब्लाक प्रमुख बांसी, सुरेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अमित निषाद, डॉ वेद प्रकाश पांडेय , विनोद यादव , अखिलेश मौर्या, जिला पंचायत सदस्य तिलकराम यादव, मुरली यादव, रामवृक्ष पासवान , प्रधान मोहन गुप्ता, प्रधान मोहम्मद हनीफ, पूर्व प्रधान लतीफ, पूर्व प्रधान रमजान, रिंधु पासवान, अनीता यादव , मोनू दुबे, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, अफसर रिजवी, दयाशंकर मिश्र द्वारा हस्ताक्षर किये गये।
जारीकर्ता
विनोद यादव
मो नं
9792625269






Add comment