अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-कीटनाशक उप्लब्ध कराया जाए

Share

*किसान संघर्ष समिति की 295 वीं किसान पंचायत संपन्न*

 *सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर दर्ज फर्जी मुकदमा रद्द करे सरकार*

*कृषि को विश्व व्यापार संगठन की परिधि से बाहर रखने की मांग की*

*’जय जवान- जय किसान’ सम्मेलनों में किसानों और युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील*

*मूंग की एमएसपी पर खरीद हेतु शीघ्र पंजीयन शुरू कराया जाए*

*गांधी भवन भोपाल में 19 जुलाई को जन सुनवाई की घोषणा*

       किसान संघर्ष समिति की 295 वीं ऑनलाइन किसान पंचायत किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

किसान पंचायत को संबोधित करते हुए डॉ सुनीलम ने कहा कि सरकार की नीतियों में किसानों के साथ जो भेदभाव  हो रहा है उसमें कमी नहीं आ रही है। आजादी के बाद 70 – 80 प्रतिशत लोग किसानी और कुटीर उद्योग पर निर्भर थे। लेकिन अब कुटीर उद्योग लगभग समाप्त हो गए है। पूरे देश में किसानों की संख्या भी लगातार घट रही है। 

डॉ सुनीलम ने कहा कि किसानी का बजट आबादी के अनुपात में हो इसकी लड़ाई किसानों को जरूर लड़ना होगा क्योंकि अगर 35 लाख करोड़ के बजट में से यदि  2 प्रतिशत बजट ही किसानों को मिलता है तो उससे केवल कागजों में ही योजना चल सकती है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की इच्छाशक्ति ही नहीं है कि वह व्यापारियों पर दबाव डालकर एमएसपी से नीचे खरीदने से रोक सकें। इस मांग को लेकर तमाम किसान संगठन बार बार आंदोलन चला रहे हैं कि सरकार ऐसा कानून बनाये कि कोई व्यापारी एमएसपी से कम दाम पर खरीदी ना कर सकें और जो व्यापारी  एमएसपी से कम दाम पर खरीद करे उसे जेल भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि एमएसपी पर खरीदी तो दूर की बात है सरकार मंडी व्यवस्था को ध्वस्त कर किसानों को बाजार के हवाले करना चाहती है। सरकार ने विश्व व्यापार संगठन के साथ जो समझौते किये हैं उन समझौतों के तहत सरकार पर दबाव है कि वह किसानों को किसी भी तरह की सब्सिडी न दे।

किसान पंचायत में विभिन्न जिलों के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने जो समस्याएं बताई उन पर निम्नलिखित प्रस्ताव लिए गए-

   प्रदेश में मूंग की एमएसपी पर खरीद के लिए 15 जून तक पंजीयन कराकर मूंग की खरीदी शुरू की जाती थी लेकिन सरकार ने अभी तक पंजीयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। 7275 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की मूंग  मजबूरन  4500 – 5000 रूपये प्रति क्विंटल पर व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है। जल्द से जल्द मूंग की खरीद के लिए पंजीयन कराकर खरीदी शुरू कराई जाए। 

     प्रदेश के इंदौर शहर में भारी मात्रा में नकली खाद के कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है। नकली रासायनिक खाद के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाए।

     किसान पंचायत में मध्यप्रदेश में टोल के आसपास रहने वाले किसानों को टोल मुक्त करने के लिए आंदोलन का प्रस्ताव किया गया।

   कृषि को विश्व व्यापार संगठन की परिधि से बाहर रखा जाए तथा किसानों की सब्सिडी बढाई जाए।

      भाजपा सरकार द्वारा जन आंदोलनकारियों पर तरह तरह के आरोप लगाकर डराने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री,  सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर एवं अन्य 11 ट्रस्टियों पर बड़वानी में संघ से जुड़े व्यक्ति द्वारा झुठी  एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसे रद्द कर साजिशकर्ता पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

  किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति की उपाध्यक्ष एड. आराधना भार्गव ने बताया कि 19 जुलाई 2022 को गांधी भवन, भोपाल में सुबह 10 बजे से जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के न्यायविद, समाजशास्त्री, पर्यावरणविद, शिक्षाशास्त्री आदि पैनल में उपस्थित रहेंगे। 

  वक्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर सभी जिलों में 7 से 14 अगस्त के बीच ‘जय जवान, जय किसान’ सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

      जन संसद में मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रकरणों को लेकर कार्यवाही होगी जिसमें महिला, दलित अत्याचार, हिंसा, अवैध उत्खनन, विस्थापन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं किसानों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरण शामिल है।

      ऑनलाइन किसान पंचायत को रीवा से संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक एड शिवसिंह, भारतीय किसान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव, नर्मदा बचाओ आंदोलन के  मुकेश भगोरिया, किसान जागृति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इरफान जाफरी,अखिल भारतीय किसान महासभा के प्र.महासचिव प्रहलाद दास बैरागी,अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयोजक धर्मदास वासनिक,अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान संगठन के विजय कुमार, इंदौर संभाग से किसंस के संयोजक रामस्वरूप मंत्री, रीवा संभाग के संयोजक इंद्रजीत सिंह शंखु, रायसेन से किसंस के प्रदेश सचिव श्रीराम सेन, सिवनी से जबलपुर संभाग के संयोजक राजेश पटेल, सागर से जिलाध्यक्ष अभिनय श्रीवास, ग्वालियर से जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव आदि ने संबोधित किया।

 भागवत परिहार 

कार्यालय प्रभारी,किसान संघर्ष समिति, मुलतापी   9752922320

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें