अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पिता मुख्य सचिव, बेटा बना कलेक्टर:मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के बेटे अमनवीर सिंह बैतूल के डीएम, मयंक अग्रवाल को नीमच कलेक्टर बनाया

Share

भोपाल

राज्य सरकार ने बैतूल और नीमच में कलेक्टर की पदस्थापना कर दी है। नगर निगम सतना में आयुक्त अमनवीर सिंह को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है। अमनवीर 2013 बैच के IAS अफसर हैं और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के बेटे हैं। इसी तरह इंदौर में अपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में पहली बार हुआ जब किसी IAS अफसर के मुख्य सचिव रहते उनका बेटा कलेक्टर बना है। हालांकि पूर्व मुख्य सचिव केएस शर्मा के बेटे IPS मनीष शंकर शर्मा वर्तमान में ADG हैं। जब शर्मा प्रदेश के मुख्य सचिव थे तब मनीष शंकर 1999 से 2001 तक रायसेन और सतना SP रहे। इकबाल सिंह बैस की पहली पोस्टिंग 21 जनवरी 1993 को सीहोर में हुई थी, वे वहां 9 अगस्त 1993 तक पदस्थ रहे थे। अब उनके बेटे को कलेक्टर का पदभार सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी बैतूल और नीमच में कलेक्टर की पदस्थापना आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी बैतूल और नीमच में कलेक्टर की पदस्थापना आदेश

सोमवार को हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मैदानी अफसरों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर देखने को मिले थे। कॉन्फ्रेंस खत्म होने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने दो कलेक्टर, दो SP और एक राज्य पुलिस सेवा की अफसर को हटाने के निर्देश दे दिए। इसका असर यह हुआ कि CM के निर्देश मिलने के एक घंटे बाद हटाए जाने के आदेश जारी कर दिया था।

जिसके मुताबिक कलेक्टर बैतूल राकेश सिंह व नीमच जितेंद्र सिंह को मंत्रालय में उप सचिव में पदस्थ किया गया है। जबकि SP निवाड़ी वाहिनी सिंह व गुना राजेश सिंह को PHQ भोपाल में AIG बनाया गया है। इसी तरह गुना CSP नेहा पच्चीसिया को पुलिस मुख्यालय में DSP पदस्थ किया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें