देश विदेशों में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ भोपाल में फतवा जारी हुआ है. शादाब जकाती के खिलाफ ये फतवा ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से जारी किया गया है. फतवे में कहा गया है कि शादाब जकाती को भोपाल से बाहर न जाने दिया जाए, जहां भी मिले मुसल्लम ईमान वाले शादाब जकाती का मुंह काला करें.

देश विदेशों में फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ भोपाल में फतवा जारी हुआ है. शादाब जकाती के खिलाफ ये फतवा ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी की ओर से जारी किया गया है. फतवे में कहा गया है कि शादाब जकाती को भोपाल से बाहर न जाने दिया जाए, जहां भी मिले मुसल्लम ईमान वाले शादाब जकाती का मुंह काला करें. गौरतलब है कि शादाब जकाती ने विश्व प्रसिद्ध भोपाल स्थित ताजुल मसाजिद (मस्जिद) में विवादित वीडियो बनाया था. वीडियो में शादाब जकाती जूते पहने और बिना बुपट्टे के महिला के साथ मस्जिद में दिखाई दिए थे. इस वीडियो को लेकर मुस्लिम कमेटियों में भारी विरोध जताया था. शादाब जकाती पर मजहब से खिलवाड़ करने का आरोप लगा था.

वीडियो बनाते समय इस्लामिक नियमों का उल्लंघन
शादाब जकाती पर आरोप था कि उसने वीडियो बनाते समय इस्लामिक नियमों का उल्लंघन किया. भोपाल ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी को भोपाल के उन इन्फ्लुएंसर की भी तलाश है, जिसने इस वीडियो में शादाब का साथ दिया है. कमेटी ने उसपर तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है. गौरतलब है कि शादाब जकाती उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.
इस तरह की बातें करने वालों को माफी नहीं
इस मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शमशुल हसन ने कहा कि क्या चल रहा है. क्या हो रहा है? इतिहास की ऐतिहासिक दुनिया में मशहूर मस्जिद पर वीडियो बनाया जा रहा है. मस्जिद के जूते चप्पल, बेपर्दा और बेहया औरतों के साथ वीडियो बनाया जा रहा है. आज नवाब साहब होते तो.. इस तरह की बातें करने वालों को माफी नहीं मिलनी चाहिए. प्रशासन शाहजहानाबाद थाने में FIR दर्ज करे. अल्लाह की इबादतगाह में फालतू इस तरह के लोग अपनी पब्लिसिटी पाने के लिए मस्जिदों को नापाक हरकत कर रहे हैं. नाचने गाने का अड्डा बनाना चाहते हैं नाचने गाने वाला शादाब..





