अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*फिल्म वॉर 2 अब OTT पर दस्तक देगी , इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज*

Share

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने बॉक्स-ऑफिस पर 3 दिन के अंदर ही धमाकेदार कमाई कर डाली है. साल 2016 में आई हाई ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का दबरदस्त रिस्पांस मिलते दिख रहा है. कियारा आडवाणी, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म थिएटर में तो तहलका मचा ही रही है, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज पर भी जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है. फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि यशराज स्पाई यूनिवर्स की ये फिल्म ओटीटी पर कब दस्तक देने वाली है.

‘वॉर 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर बज बना हुआ है. इस बीच लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म दिवाली के आसपास ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. बिजनेस टुडे और इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वॉर 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. आमतौर पर फिल्म की थिएटर रिलीजे के बाद इसे ओटीटी पर आने में लगभग 8 हफ्तों यानी कि 2 महीने का समय लगता है जिसके हिसाब से फिल्म दिवाली के आसपास ओटीटी पर आएगी. हालांकि अभी तक ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है.

‘वॉर’ 2 ने अच्छी ओपनिंग की थी

14 अगस्त को रिलीज हुई ‘वॉर’ 2 ने ठीकठाक ओपनिंग की थी. फिल्म को इंडिपेंडेंस डे के मौके पर रिलीज होने का जबरदस्त फायदा मिलते दिख रहा है. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ने 3 दिन के अंदर देशभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच गया है.

52 करोड़ के साथ दमदार ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 57 करोड़ और फिर तीसरे और चौथे दिन 33 करोड़ की अच्छी कमाई की. इसके साथ घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म ने 176 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. वहीं, 3 दिन के आंकड़ों के अनुसार वर्ल्डवाइड वॉर 2 ने 215 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया है. अभी दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर चौथे दिन की कमाई के आंकड़े नहीं आए हैं. इन आंकड़ों के आने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच सकता है.

बता दें, साल 2019 में आई वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था, जो बॉलीवुड के सबसे नामचीन एक्शन डायरेक्टर हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ ने लीड रोल अदा किया था. हालांकि वॉर में ऋतिक रोशन के अलावा पूरी स्टारकास्ट बदल दी गई. ‘वॉर 2’ के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी ने संभाली.

 ‘वॉर 2’, रिलीज से पहले फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसमें साउथ स्टार जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच स्पाई थ्रिलर ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. पहले दिन थिएटर्स में मूवी का लुत्फ उठाने के लिए दर्शक जमकर टिकटों की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं.

ऋतिक रोशन ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की कि ‘वॉर 2’ की एडवांस बुकिंग अब भारत में शुरू हो चुकी है. कुछ ही घंटों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 5 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. थिएटर्स में रिलीज से पहले ‘वॉर 2’ को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि यह बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की अपकमिंग मूवी ‘कुली’ से क्लैश हो रही है

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा 44,638 टिकट हिंदी 2डी वर्जन के बिके हैं, जिससे फिल्म की कमाई 1.68 करोड़ हुई. इसके अलावा तमिल 2डी वर्जन के 3676, तेलुगु 2डी वर्जन के 4866 और हिंदी आईमैक्स 2डी वर्जन के 2089 टिकट बिक चुके हैं. अब तक एडवांस बुकिंग में ‘वॉर 2’ के 55712 टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जिससे मूवी ने 2.03 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.

तमिल-तेलुगु में रिलीज होगी फिल्म

ब्लॉक सीटों के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ एडवांस बुकिंग में 5.61 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. वैसे अभी फिल्म की रिलीज में अभी 3 दिन का वक्त है. ऐसे में टिकटों की बिक्री और कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. यह मूवी 2D के अलावा आईमैक्स, डॉल्बी, 4डीएक्स और अन्य फॉर्मैट्स में रिलीज हो रही है. ‘वॉर 2’ हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल जैसी भाषाओं में भी दस्तक देगी.

इस दिन दस्तक देगी ‘वॉर 2’ फिल्म

बताते चलें कि ‘वॉर 2’ फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली किस्त है. इस यूनिवर्स में सलमान खान की ‘टाइगर’ सीरीज, ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ शामिल हैं. ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी अहम किरदारों में हैं. यह मूवी 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें