अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आखिरकार नारी चेतना मंच का संघर्ष रंग लाया

Share

रीवा । जिला मुख्यालय रीवा से करीब 25 किलोमीटर दूर तहसील सेमरिया एवं जनपद सिरमौर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहरबा 482 के ग्राम भलुआ का नाम सन 2013 के गरीबों के आवासीय योजना सर्वे में जुड़ गया था पर इसी पंचायत के ग्राम मोहरबा की गरीबों की बस्ती के नाम दर्ज नहीं हो पाए थे । जिसके चलते सैकड़ों परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से कई साल से वंचित हो रहे थे । इस सवाल को लेकर नारी चेतना मंच समाजवादी जन परिषद विंध्यांचल जन आंदोलन की ओर से जुलाई 2018 से लेकर 25 जून 2019 के दौरान कई बार कलेक्ट्रेट और कमिश्नर कार्यालय पर धरना , प्रदर्शन , जुलूस , घेराव के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया था । इस बीच प्रदेश की सरकार भी बदली । रीवा संभाग के तत्कालीन कमिश्नर अशोक भार्गव , कलेक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं अपर कलेक्टर बी के पांडे के द्वारा मामले की सुनवाई की गई और ग्राम मोहरबा 482 के गरीब परिवार के लोगों के नाम सर्वे सूची में जोड़े गए । आखिरकार नारी चेतना मंच का संघर्ष रंग लाया । जन आंदोलन में प्रमुख रूप से समाजवादी जन परिषद के नेता अजय खरे , पूर्व सरपंच उदयभान द्विवेदी , नारी चेतना मंच की पूर्व अध्यक्ष संगीता चतुर्वेदी , पीयूष द्विवेदी उर्फ राम जी आदि के नेतृत्व में हजारोंं जन बल के साथ सक्रिय भागीदारी रही ।

इधर ग्राम मोहरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के आवास निर्माण का कार्य शुरू है ।लंबे समय से ठंडी , गर्मी , बरसात के प्रतिकूल मौसम में गिरे हुए कच्चे घरों में खुले आसमान के नीचे रह रहे सैकड़ों गरीब परिवारों को कई वर्षों बाद इधर इस योजना का लाभ मिल पाया है । अधिकांश घरों का निर्माण कार्य शुरू है , जिसे शीघ्र पूरा बनाए जाने की नारी चेतना मंच , समाजवादी जन परिषद एवं विंध्याचल जन आंदोलन के द्वारा शासन प्रशासन से अपेक्षा की गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें