अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*उज्जैन संभाग की मंडियो एवं अन्य संभाग की मंडियों से वसूली करने वाला फर्जी पत्रकार के विरुद्ध FIR*

Share

फर्जी समाचार पत्र सांध्य दैनिक सच्चा प्रयास के फर्जी पत्रकार श्री संजय कोठारी के विरुद्ध थाना माधव नगर, उज्जैन में FIR कमांक 0510 दिनांक 02.12.2025 दर्ज।

फर्जी समाचार पत्र सांध्य दैनिक सच्चा प्रयास के फर्जी पत्रकार श्री संजय कोठारी द्वारा निरंतर उज्जैन संभाग (अन्य संभाग) एंव उज्जैन संभाग की मंडीयों के सचिव, कर्मचारी एवं संभागीय तकनीकी अमले मंडी के उपयंत्रीयों को निरंतर समाचार पत्र में फर्जी शिकायत प्रकाशित करना, झुठी सी.एम. हेल्पलाईन, फर्जी जानकारियों हेतु आरटीआई लगाना, समाचार पत्र की खबर अधिकारियों कर्मचारियों को व्हाट्सएप कर ब्लेकमेल करने व अधिकारियों कर्मचारियों को ई.ओ.डब्ल्यू, लोकायुक्त में प्रकरण पंजीबद्ध करानें की धमकी देकर अवैध वसूली का कार्य कई वर्षो से किया जा रहा था, जिससे मंडी अधिकारियों कर्मचारी मानसीक तनाव एवं प्रताडित हो रहे थे।

श्री कोठारी की प्रताडना से परेशान होकर संभाग की मंडियों के अधिकारी कर्मचारियों एवं संभागीय तकनीकी कार्यालय के एवं मंडी के तकनीकी अमले उपयंत्रीयों द्वारा श्री कोठारी के विरुद्ध शिकायती आवेदन निरंतर प्रताडित होने से आंचलिक कार्यालय को ब्लेक मेलिंग प्रताडना से संबंधित पत्र/आवेदन प्रेषित किये गये।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर आंचलिक अधिकारी एवं मंडी सचिव, तकनीकी अमले द्वारा सामुहिक रुप से श्री कोठारी के विरुद्ध थाना माधव नगर उज्जैन में FIR दर्ज करायी गयी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें