अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मदुरै में एलआईसी भवन में आग, एक की मौत; लेह में आया 3.4 तीव्रता का भूकंप*

Share

लगातार दो भूकंप के झटकों से कांपा तिब्बत; इस्राइल ने गाजा के कई इलाकों में दागे मोर्टार, 10 घायल

तमिलनाडु के मदुरै में एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार रात आग लग गई। इस हादसे में एक की मौत की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

तिब्बत में बुधवार को भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, देर रात 9:34 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 90 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले सुबह 10:19 बजे 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी, जिससे क्षेत्र में आफ्टरशॉक की आशंका बनी रही। विशेषज्ञों के अनुसार, तिब्बती पठार भूकंपीय रूप से बेहद सक्रिय है क्योंकि यहां भारतीय और यूरेशियन प्लेटों का टकराव होता है। इसी टकराव से हिमालय का निर्माण हुआ है और समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। उथले भूकंप ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं क्योंकि इनके झटके सतह पर ज्यादा तीव्रता से महसूस होते हैं। हालांकि, इन भूकंपों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है।

लेह में आया भूकंप
लद्दाख के लेह में मंगलवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। यह झटका रात 11:25 बजे आया और इसका केंद्र लेह क्षेत्र में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप का अक्षांश 32.74 डिग्री उत्तर और देशांतर 78.98 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया। हालांकि, इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

आंध्र प्रदेश में 15 जनवरी तक ₹30 हजार करोड़ खर्च करने का लक्ष्य
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत आवंटित सभी धनराशि का 15 जनवरी तक उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने करीब ₹30 हजार करोड़ खर्च करने का लक्ष्य तय करते हुए कहा कि हर रुपये का उपयोग अनिवार्य है और इसके बाद अगली किस्त के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से निर्माण कार्यों में तेजी लाने और लापरवाह एजेंसियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, राज्य सरकार ने पूरी तरह पेपरलेस गवर्नेंस लागू करने का फैसला किया है। 15 जनवरी से सभी सेवाएं ऑनलाइन और ‘मनमित्रा’ व्हाट्सऐप गवर्नेंस सिस्टम के जरिए उपलब्ध होंगी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने महिलाओं को सौंपे ₹10 हजार के चेक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ जिले में मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के तहत 23,791 महिलाओं को ₹10 हजार के चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि यह राशि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण खेल परिसर का उद्घाटन किया और सड़क, प्रशासनिक भवन व पुलिस स्टेशन से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वयं सहायता समूहों को निरंतर आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है, जिससे लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

धर्मस्थला मामले में झूठी गवाही के आरोपी की रिहाई आज
धर्मस्थला मामले में झूठी गवाही के आरोप में गिरफ्तार सी एन चिन्नैयाह को गुरुवार को शिवमोग्गा जेल से रिहा किया जाएगा। अदालत से जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी ने जमानत बांड जमा कराया था। एसआईटी जांच में उनके बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए गए थे। आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं और नाबालिगों के शव दफनाने के दावे किए थे, जो जांच में असत्य पाए गए।

कारवार तट पर सीगल के पास मिला चीनी जीपीएस ट्रैकर
कर्नाटक के कारवार तट के पास एक सीगल पक्षी पर चीनी निर्मित जीपीएस ट्रैकर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रारंभिक जांच में इसे वैज्ञानिक शोध से जुड़ा बताया गया है। ट्रैकर पर चीनी अकादमी से जुड़े संस्थान का नाम अंकित है। हालांकि, नौसैनिक अड्डे की नजदीकी को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

कर्नाटक सरकार ने कबूतरों को दाना डालने पर सख्ती के निर्देश दिए
कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर नियंत्रण और प्रतिबंध के निर्देश जारी किए हैं। सरकार का कहना है कि इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, खासकर फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां फैल रही हैं। नगर निगमों को चेतावनी, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई के अधिकार दिए गए हैं। साथ ही, लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ओडिशा छात्र हत्या मामले में तीन नाबालिग और आठ शिक्षक हिरासत में
भुवनेश्वर। ओडिशा में 14 वर्षीय छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों और केआईएसएस संस्थान के आठ शिक्षकों व कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि बाल्टी साझा करने से इनकार पर छात्र की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोप लगाया कि संस्थान के अधिकारियों ने सबूत मिटाने और गवाहों को डराने की कोशिश की।

आंध्र प्रदेश में 112 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
मछलीपट्टनम। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 112 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब ₹10.60 लाख बताई गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के पुणे निवासी दीपक नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इस्राइल ने गाजा के रिहायशी इलाके में दागे मोर्टार, 10 लोग घायल
इस्राइल की सेना ने बुधवार को गाजा पट्टी के एक फलस्तीनी रिहायशी इलाके में मोर्टार गोला दागा। इस घटना में कम से कम 10 लोगों के घायल होने की पुष्टि स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है। इस्राइली सेना ने कहा कि यह फायरिंग संघर्षविराम समझौते में तय की गई तथाकथित ‘येलो लाइन’ के पास एक सैन्य अभियान के दौरान हुई। सेना के मुताबिक मोर्टार अपने तय लक्ष्य से भटक गया, हालांकि यह नहीं बताया गया कि लक्ष्य क्या था। सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गाजा सिटी के अल-अहली अस्पताल के निदेशक फादेल नईम ने बताया कि घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 10 अक्टूबर से लागू संघर्षविराम के बाद यह पहली घटना नहीं है, जब येलो लाइन के बाहर इस्राइली फायरिंग से नागरिक हताहत हुए हों। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संघर्षविराम के बाद अब तक इस्राइली कार्रवाई में 370 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस्राइल का कहना है कि उसने हमास की उल्लंघनों के जवाब में कार्रवाई की है, जबकि फलस्तीनी पक्ष का आरोप है कि लाइन के स्पष्ट रूप से चिन्हित न होने के कारण आम नागरिक निशाना बन रहे हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका को भारत ने भेजी और राहत सामग्री
भारत ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित श्रीलंका को राहत पहुंचाने के प्रयास तेज करते हुए 50 टन से अधिक अतिरिक्त सूखा राशन भेजा है। भारतीय उच्चायोग के मुताबिक ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत अब तक श्रीलंका को कुल 1,134 टन से ज्यादा मानवीय सहायता दी जा चुकी है। इसमें सूखा राशन, टेंट, तिरपाल, स्वच्छता किट, कपड़े, जल शुद्धिकरण प्रणाली और 14.5 टन दवाइयां व सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। भारत की ओर से एनडीआरएफ की दो टीमें, सेना का फील्ड अस्पताल और बीएचआईएसएचएम आरोग्य मैत्री क्यूब्स के जरिए प्रभावित इलाकों में इलाज और राहत कार्य किया गया। अब तक 7,000 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सहायता दी गई है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए बेली ब्रिज के उपकरण और इंजीनियर भेजे गए। चक्रवाती तूफान डिटवाह के कारण श्रीलंका में आई भीषण आपदा के बीच भारत की यह मदद दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को दर्शाती है।

एमआईटी के प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के एक प्रोफेसर की मैसाचुसेट्स के ब्रूकलिन में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान नूनो एफ. जी. लौरिरो (47) के रूप में हुई है, जो एमआईटी के प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर के निदेशक थे। ब्रूकलिन पुलिस को सोमवार देर रात एक प्राइवेट घर में एक ऐसे आदमी के बारे में रिपोर्ट मिली जिसे गोली लगी थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें