अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सहकारिता निरीक्षकों पर पहली कार्रवाई:अंगद की तरह जमे दो रिसीवर को जिला निर्वाचन में अटैच किया गया

Share

इंदौर

संस्थाओं में अंगद की तरह रिसीवर बनकर बैठे दो निरीक्षकों को जिला निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इनमें नवभारत हाउसिंग सोसायटी के रिसीवर रहे जगदीश जलोदिया और श्रीराम कृपा हाउसिंग सोसायटी के रिसीवर रहे आशीष सेठिया शामिल हैं।

भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के अप्रत्यक्ष दखल वाली नवभारत हाउसिंग सोसायटी में 15 साल में रत्तीभर भी प्रगति नहींं हुई। जलोदिया के पास इसका प्रभार था। संस्था के असल सदस्य अब भी रसीदें लेकर भटक रहे हैं। सेठिया के पास श्रीराम कृपा आदि का प्रभार था। इन पर ऑडिट रिपोर्ट, पालन प्रतिवेदन, संचालक मंडल की बहाली सहित अन्य काम टालने के आरोप हैं।

रिकॉर्ड तक जब्त नहीं किया

जलोदिया लंबे समय तक रिसीवर रहे, लेकिन कभी संस्था के दफ्तर से रिकॉर्ड जब्त तक नहीं किया। गैर सदस्यों द्वारा रजिस्ट्री, प्लाॅट पर कब्जा, निर्माण आदि पर भी कार्रवाई नहीं की। अयोध्यापुरी के सदस्यों ने मौजूदा रिसीवर संजय कौशल से भी मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें