अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

टिकट बंटवारे पर मप्र के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़, टिकट कटने से नाराज नेताओं का भूपेंद्र यादव के सामने हंगामा,महादेव सट्टा ऐप मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल

Share

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में नाम नहीं होने पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट पाने के अकांक्षी उम्मीदवारों के समर्थकों ने शनिवार शाम जबलपुर में पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के अंगरक्षकों की शिकायत के आधार पर, लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, भीड़ को मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रभारी भूपेंद्र यादव के आसपास धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी मंत्री की सुरक्षा करने की कोशिश करता दिख रहा है। उधर बात अगर मौसम की करें तो मौसम विभाग ने रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इन जिलों में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, धार, खंडवा, हरदा, खरगोन और बुरहानपुर जिले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

टिकट बंटवारे पर MP के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़, दिग्विजय के फोटो पर जूते मारे, गोबर पोता

टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PCC दफ्तर में प्रदर्शन किया। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले के बाहर पंगत लगाकर खाना खाया।

टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने PCC दफ्तर में प्रदर्शन किया। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के बंगले के बाहर पंगत लगाकर खाना खाया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने भोपाल में पार्टी के स्टेट हेडक्वार्टर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व CM दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया। उन्होंने दिग्विजय की फोटो को जूते मारे और गोबर भी पोता।

ये खबर अहम क्यों है: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय पर विरोध जताया। दिग्विजय सिंह पर OBC का हक मारकर अपने रिश्तेदारों को टिकट देने का आरोप लगाया। दामोदर ने इस्तीफा देकर प्रदेश की 16 सीटों पर चुनाव लड़ने की भी बात कही है।

  • रायपुर: ईडी ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया
  • प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल में छत्तीसगढ़ में सामने आए महादेव सट्टा ऐप मामले में धनशोधन जांच के संबंध में पहला आरोपपत्र दायर कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी द्वारा अभियोजन शिकायत शुक्रवार को रायपुर में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष दायर की गई। उन्होंने कहा कि ईडी ने अभियोजन शिकायत में महादेव बुक ऐप के कथित मुख्य प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित 14 लोगों को नामित किया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था। आरोपपत्र का मुख्य भाग 197 पृष्ठों का है, जबकि अनुलग्नकों में लगभग 8,800 और पृष्ठ जोड़े गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कथित अपराध से अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अदालत 25 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में आरोपपत्र पर संज्ञान लेगी। ईडी ने पूर्व में कहा था कि जांच से पता चला है कि महादेव बुक ऐप को संयुक्त अरब अमीरात स्थित एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से संचालित किया जाता था।
  • छत्तीसगढ़: दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, पांच उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इस चरण के तहत पहले दिन पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत दूसरे चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज अधिसूचना जारी की गई थी। इसके साथ ही इस चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज नामांकन के पहले दिन पांच उम्मीदवारों ने कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि आज प्रेमनगर, रायगढ़, मरवाही, बिलाईगढ़ और राजिम विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। दूसरे चरण में कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा जिसमें रायपुर संभाग के 20 विधानसभा क्षेत्र, बिलासपुर के 24, दुर्ग के 12 तथा सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
  • मध्य प्रदेश में आज से बदलने लगा मौसम
  • मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इन जिलों में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, धार, खंडवा, हरदा, खरगोन और बुरहानपुर जिले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।आने वाले दिनों में पारा के तेजी से लुढ़कने के आसार नजर आ रहे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश की हवाओं में भी देखने को मिल सकता है। वर्तमान में वातावरण में नमी की कमी होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप होती है तो सुबह और रात में न्यूनतम तापमान गिर जाता है। हालांकि एक-दो दिन के बाद रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में मध्य प्रदेश में एक प्रति चक्रवात के बनने के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इस प्रति चक्रवात के कारण तापमान में बढ़ोतरी और कमी होती है।
  • मप्र चुनाव:टिकट बंटवारे से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने किया हंगामा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में नाम नहीं होने पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट पाने के अकांक्षी उम्मीदवारों के समर्थकों ने शनिवार शाम जबलपुर में पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने हंगामा किया। पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के अंगरक्षकों की शिकायत के आधार पर, लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, भीड़ को मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रभारी भूपेंद्र यादव के आसपास धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी मंत्री की सुरक्षा करने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोगों को सुरक्षा गार्ड की वर्दी पहने एक व्यक्ति पर प्रहार करते भी देखा गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करते हुए रिवॉल्वर निकालने की कोशिश की। भाजपा के 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी होने के तुरंत बाद, पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की यादव और राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
  • मप्र चुनाव:भाजपा ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की, उसमें आकाश विजयवर्गीय का नाम नहीं
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की जिसमें इंदौर-3 सीट से मौजूदा विधायक आकाश विजयवर्गीय को टिकट नहीं दिया गया है।आकाश पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इंदौर -3 सीट से आकाश विजयवर्गीय की जगह राकेश गोलू शुक्ला को मैदान में उतारा है।इस सूची में भाजपा के कई मौजूदा विधायकों को टिकट से वंचित कर दिया गया है। सत्तारुढ़ दल भाजपा ने अब तक गुना और विदिशा सीट को छोड़कर आगामी चुनावी के लिए 230 में से 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा की नवीनतम सूची में 12 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। उनमें ग्वालियर पूर्व और बुरहानपुर से क्रमश: प्रदेश की पूर्व मंत्री माया सिंह और अर्चना चिटनीस शामिल हैं। मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर को महू सीट से फिर से टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें