इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च मंगलवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को सिंह राशि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग में लग रहा है. यह दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से लगेगा और यह 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण के समय आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इस वजह से आज के चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होकर ग्रहण के मोक्ष यानि समापन पर खत्म होता है. सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ काम नहीं करते हैं, इसमें मंदिर के कपाट तक बंद कर देते हैं. आज का चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा.
पौराणिक कथाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण राहु और केतु की वजह से लगता है क्योंकि ये दोनों ग्रह सूर्य और चंद्रमा का ग्रास करने के लिए जाते हैं, इसकी कथा समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी है. आज के चंद्र ग्रहण के प्रारंभ, समापन समय, सूतक काल नियम, क्या करें, क्या न करें,
लग चुका है सूतक काल, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
चंद्र ग्रहण लाइव: चंद्र ग्रहण का सूतक काल लग चुका है और यह ग्रहण के समापन तक रहेगा. सूतक काल के साथ ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं, पूजा, पाठ या अन्य शुभ कार्य नहीं करते हैं क्योंकि मान्यता है कि उस पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव हो सकता है. उस कार्य का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है.
- सूतक काल में स्नान नहीं करना चाहिए.
- सूतक के समय में खाना खाना और भोजन बनाना वर्जित है.
- ऐसे समय में सोने की भी इजाजत नहीं होती है.
- सूतक काल में स्वस्थ व्यक्ति से यह उम्मीद की जाती है कि वो पानी, जूस, दूध आदि का भी सेवन नहीं करेगा.
सूतक काल में गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान, जानें क्या कहता है नियम
चंद्र ग्रहण लाइव: चंद्र ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ होने से लेकर ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को अपना और अपने शिशु का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण के समय में आप घर से बाहर न निकलें, ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव आप और आपके शिशु पर हो सकता है.
- इस समय में नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची, ब्लेड, सुई आदि का उपयोग बिल्कुल भी न करें.
- इस समय में आपको सूतक के अन्य नियमों का भी पालन करना चाहिए.
आज सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, रहना होगा सावधान! न करें ये काम
चंद्र ग्रहण लाइव: आज का चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है. इस वजह से सिंह राशि के लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है. इन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव होने की आशंका है.
- ऐसे में आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपके यश और कीर्ति का हानि हो.
- सावधानी से वाहन चलाएं.
- मन को संयमित रखें.
- क्रोध न करें.
- पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगने से आपका मन बेचैन हो सकता है.






Add comment