अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पहले नागिन और अब बाघिन…’

Share

एकता कपूर का सीरियल ‘नागिन’ कितना फेमस है, ये हर कोई जानता है। इस शो से मौनी रॉय से लेकर करिश्मा तन्ना सहित तमाम एक्ट्रेस को नई पहचान मिली। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया, इसके नए सीजन भी आते गए और उनमें ऐसी कहानी और VFX दिखाए गए कि लोगों ने खूब खिल्ली भी उड़ाई। अब एक और फैंटेसी शो शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम ‘बाघिन’ है। इससे अनेरी वजानी टीवी पर कमबैक भी कर रही हैं। इस शो को आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं।

भारत में फैंटेसी शोज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ‘नागिन’, ‘नजर’, ‘प्यार की एक कहानी’ और कई सीरियल्स चर्चा में रह चुके हैं। अब ‘बाघिन’ की बारी है। ये ब्रांड न्यू फैंटेसी शो अतरंगी ओटीटी 8 फरवरी को रिलीज होगा। कुछ लोग अनेरी के कमबैक से खुश हैं, जबकि कई इसे क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं।

Baaghin की कहानी आदमी और जानवर के बीच की लड़ाई इर्द-गिर्द होगी। ये एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो अब तक ओटीटी पर देखने को नहीं मिला है। 24 जनवरी को जब शो का ट्रेलर लॉन्च किया गया तो लोगों के अजब-गजब रिएक्शन सामने आए।

एक यूजर ने लिखा, ‘नागिन सुना था अभी बाघिन भी।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘आपको बिग बॉस ट्राई करना चाहिए।’ कुछ ने ‘इच्छाधारी बाघिन’ कहकर मजाक उड़ाया। एक और यूजर लिखते हैं, ‘नागिन का बहुत सीजन देख लिया, अब बाघिन देखो।’ अन्य ने लिखा, ‘वाह पहले नागिन और अब बाघिन।’

शो में अनेरी ने गौरी नाम की लड़की का किरदार निभाया है। एक सिंपल लड़की जो वीर (जीशान खान) के प्यार में पागल है। हालांकि, कुछ मजबूरियों के कारण उसकी शादी वीर के भाई देवा (अंश बागरी) से हो जाती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक बाघिन की आत्मा गौरी में आ जाती है और अपनी मौत के जिम्मेदार लोगों से बदला लेती है।

कब और कहां देखें शो?

आप इस शो को स्टार भारत पर 8 फरवरी से देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसे अतरंगी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।

Rudransh Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें