अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:बाढ़-लैंडस्लाइड, पंजाब-हरियाणा ने आर्मी मांगी:ट्विटर पर गिलगित-बाल्टिस्तान भारत में; बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज

Share

दिल्‍ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक… बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई राज्य लगातार तीन दिनों से भारी बारिश की चपेट में हैं। उत्तर भारत में यमुना सहित कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। कई राज्‍यों में स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। पंजाब-हरियाणा ने आर्मी मांगीलोगों से बेहद जरूरी परिस्थितियों में ही बाहर निकलने की अपील की जा रही है। 

बड़ी खबर उत्तर पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और इससे हुई तबाही की रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने प्रभावित राज्यों को मदद का आश्वासन दिया है।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. बिलकिस बानो गैंगरेप केस में 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में एक आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ था।
  2. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली 20 से ज्यादा याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

 7 राज्यों में भारी बारिश, 56 की मौत; दिल्ली में बाढ़ का खतरा, हिमाचल में 4 हजार करोड़ का नुकसान

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ के हालात हैं। 7 राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 लोगों की मौत हुई है। पंजाब और हरियाणा ने बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आर्मी की मदद मांगी है। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हिमाचल में बारिश की वजह से अब तक करीब 4 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।

 हिमाचल के CM सुक्खू ने केन्द्र सरकार से मांग कि है कि बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। यहां नेशनल हाईवे और लिंक रोड सहित कुल 1300 रोड प्रभावित है। पंजाब और चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सभी स्कूल बंद हैं। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली 24 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।

दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।

मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है।

दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान के पार है। सीएम केजरीवाल ने कहा- हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना है।

PM नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। PMO के मुताबिक, प्रशासन और NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।

पिछले 24 घंटों में 56 मौतें, सबसे ज्यादा यूपी में

राज्यमौतें
यूपी34
हिमाचल7
उत्तराखंड6
जम्मू-कश्मीर4
पंजाब3
राजस्थान1
दिल्ली1
कुल56

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

  • दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक यमुना का वाटरलेवल 204.63 मीटर पहुंचा।
  • दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बैठक की।
  • दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट रूम में पानी लीकेज के चलते उसे शिफ्ट किया गया।
  • हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में अब तक 23 की मौत।
  • हिमाचल में नेशनल हाईवे और लिंक रोड सहित कुल 1300 रोड प्रभावित।
  • पंजाब में 13 जुलाई तक सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद।
  • हरियाणा में NDRF बुलाई गई, CM की इमरजेंसी मीटिंग में फैसला।
  • मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया।
  • अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया।
  • चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सारे स्कूल बंद किए गए।
  • श्रीखंड यात्रा सस्पेंड। खराब मौसम को देखते हुए DC कुल्लू ने आदेश जारी किया।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

जालंधर के फिल्लौर में पंजाब पुलिस एकेडमी के अंदर पानी घुस गया। पार्किंग में खड़ी दो दर्जन के करीब गाड़ियां पानी में डूब गईं।

जालंधर के फिल्लौर में पंजाब पुलिस एकेडमी के अंदर पानी घुस गया। पार्किंग में खड़ी दो दर्जन के करीब गाड़ियां पानी में डूब गईं।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू बस स्टैंड के पास नदी में उफान।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू बस स्टैंड के पास नदी में उफान।

मंडी के थुनाग इलाके में बारिश का पानी और कीचड़ घरों और दुकानों में घुस गया।

मंडी के थुनाग इलाके में बारिश का पानी और कीचड़ घरों और दुकानों में घुस गया।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में आई बाढ़ का एरियल व्यू।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में आई बाढ़ का एरियल व्यू।

हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से कार पानी में बह गई।

हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से कार पानी में बह गई।

मंडी जिले में ब्यास नदी में तेज बहाव के चलते पुल पानी में बह गया।

मंडी जिले में ब्यास नदी में तेज बहाव के चलते पुल पानी में बह गया।

शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई, जिसमें एक कार दब गई।

शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई, जिसमें एक कार दब गई।

दिल्ली में पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।

दिल्ली में पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी अधिकारियों के साथ यमुना नदी पहुंचीं।

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी अधिकारियों के साथ यमुना नदी पहुंचीं।

चंडीगढ़ सचिवालय भी पानी से लबालब भर गया। कई गाड़ियां इसमें डूब गईं।

चंडीगढ़ सचिवालय भी पानी से लबालब भर गया। कई गाड़ियां इसमें डूब गईं।

राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से सड़क पर गाड़ियां फंस गईं। कई घरों में पानी भर गया।

राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से सड़क पर गाड़ियां फंस गईं। कई घरों में पानी भर गया।

यूपी में 24 घंटे में 34 लोगों की मौत, गाजियाबाद में NDRF ने बचाए 33 लोग

पुलिस और NDRF की टीम नाव लेकर दौलत नगर इलाके में पहुंची और फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

यूपी के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटों में आकाशीय विद्युत बिजली गिरने से 17, पानी में डूबने से 12 तथा अतिवृष्टि से 5 लोगों की मौत हुई है। गाजियाबाद में रविवार को हुई भारी बारिश से लोनी क्षेत्र के दौलतनगर में 33 लोग फंस गए थे। NDRF ने उन्हें सुरक्षित निकाला। 

MP के 5 जिलों में 8 इंच बारिश की संभावना, भोपाल समेत 29 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, सीहोर, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों में अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। यहां साढ़े 4 इंच से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है। 

उधर जबलपुर में नर्मदा नदी की बाढ़ में फंसे चारों युवकों को करीब 14 घंटे बाद सोमवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया। ये रविवार दोपहर नदी में मछली पकड़ने के लिए उतरे थे। बचाने के लिए रात में ड्रोन से खाना पहुंचाया गया। बचाते समय SDRF की नाव पलटी, सुबह रस्सी से रेस्क्यू हुआ।

राजस्थान के 6 जिलों में अलर्ट, माउंट आबू में 9 इंच तक बारिश

अजमेर में देर रात बारिश के बाद अस्पताल और रेल की पटरियों पर भरा पानी।

राजधानी जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में कल रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। सीकर में रेलवे स्टेशन पर पटरी पानी में डूब गईं। माउंट आबू में भारी बारिश के कारण वेस्ट बनास बांध का जल स्तर बढ़

झारखंड में 13 जुलाई तक भारी बारिश, आठ जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा

मंगलवार को रांची में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गयी है।

मंगलवार को रांची में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गयी है।

मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 से 13 जुलाई तक इन जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इस मूसलाधार बारिश का असर राज्य के बड़े हिस्से में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है उनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल हैं। 

हरियाणा के 16 जिलों में रेड अलर्ट: खतरे के निशान से ऊपर 4 नदियां

हरियाणा में यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 6 जिलों के 163 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा में यमुना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 6 जिलों के 163 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा में 16 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। 

पंजाब में नहरें खतरे के निशान से ऊपर, खाली कराए गए गांव

जंडियाला गुरु में नहर की दीवार टूटने से 200 एकड़ के करीब फसल पानी में डूब गई है।

जंडियाला गुरु में नहर की दीवार टूटने से 200 एकड़ के करीब फसल पानी में डूब गई है।

पंजाब में आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार सुबह 9.30 बजे तक पूर्वी मालवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दोआबा के लिए यलो अलर्ट है, जिसके तहत आने वाले कुछ घंटों में जमकर बारिश होगी। वहीं प्रदेश में दरिया व नहरें खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते सतलुज दरिया के आस-पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। 

बिहार में बारिश और बिजली का अलर्ट, अब तक 76.7MM कम हुई बारिश

बिहार में अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। मौसम विभाग लगातार बिहार के कई जिलों में भारी का अलर्ट जारी कर रहा है, लेकिन प्रदेश में अब तक 186.5 MM बारिश हुई है। जो कि 76.7 MM कम है। प्रदेश में अब तक 263.2 MM बारिश होनी थी। 

मनाली में 52, सोलन में 9 साल का रिकॉर्ड टूटा; 2 जगह बादल फटा

हिमाचल में लगभग 35 घंटे तक हेवी रेनफॉल हुआ है। इससे राज्य के सभी नदी-नाले उफान पर हैं।

हिमाचल में लगभग 35 घंटे तक हेवी रेनफॉल हुआ है। इससे राज्य के सभी नदी-नाले उफान पर हैं।

हिमाचल प्रदेश के मनाली और सोलन में बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मनाली में पिछले 24 घंटे में 131.3 मिलीमीटर (MM) और सोलन में 107 MM बारिश हुई है। इससे पहले इन दोनों शहरों में 9 जुलाई 1971 को 105.1 MM और 17 जुलाई 2015 को भी 105 MM बारिश का रिकॉर्ड था।

बिना ID प्रूफ के ₹2000 के नोट बदले जाते रहेंगे; RBI के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज
2000 के नोट बिना किसी ID प्रूफ के बदले जाते रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश उस याचिका को याचिका खारिज करते हुए दिया। जिसमें बिना ID प्रूफ के नोट बदले जाने के RBI के आदेश को चुनौती दी गई थी। अदालत ने अर्जी लगाने वाले वकील से कहा कि क्या आप सब्जी वाले को 2000 का नोट देते हैं, तो वो आपसे ID प्रूफ मांगता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी 29 मई को फैसले में कहा था कि ये RBI का पॉलिसी डिसीजन है। इसमें अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। दरअसल, RBI ने 23 मई से 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था। इन्हें बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है।

गावस्कर बोले- रोहित उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे; हरभजन बोले- आलोचना ठीक नहीं

तस्वीर 13 मार्च 2023 की है। इस दिन भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी सौंपते सुनील गावस्‍कर।

तस्वीर 13 मार्च 2023 की है। इस दिन भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी सौंपते सुनील गावस्‍कर।

लीजेंड्री बैटर सुनील गावस्कर ने कहा है उन्हे रोहित शर्मा से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन वह खरे नहीं उतरे। रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक एक भी ICC ट्राॅफी नहीं जीती। पहले टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप हार गई और फिर WTC फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा। इस पर भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा- मुझे लगता है कि रोहित की आलोचना को लेकर लोग लिमिट क्रॉस कर रहे हैं।

 गावस्कर का कहना है कि भारत में सब अच्छा कर सकते है, लेकिन विदेश में अच्छा परफॉर्म करना ही असली परीक्षा है, जिसमें रोहित फेल हुए हैं। हालांकि कई मौकों पर वे रोहित शर्मा की तारीफ भी कर चुके हैं। बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद गावस्‍कर ने कहा था कि सीरीज जीतने में कप्‍तान ने बड़ी भूमिका निभाई।

लीजेंड्री बैटर सुनील गावस्कर टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी से खुश नहीं हैं। गावस्कर ने एक इंटरव्यू में कहा- मुझे रोहित शर्मा से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन वह इस पर बतौर कप्तान खरे नहीं उतरे। रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक एक भी ICC ट्राॅफी नहीं जीती। पहले भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप हार गई और फिर WTC फाइनल में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा।इस पर भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा कि इस तरह रोहित की आलोचना करना ठीक नहीं है। वह एक अच्छे लीडर हैं।

रोहित ने IPL में सफल होने के बावजूद निराश किया
गावस्कर ने आगे कहा- मुझे रोहित से बहुत उम्मीदें थी। भारत में सब अच्छा कर सकते हैं, लेकिन विदेश में अच्छा परफॉर्म करना परीक्षा होती है, और यहीं पर उनका प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा है। रोहित ने IPL में मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL ट्रॉफी जिताई, लेकिन फिर भी टी-20 में भारत का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा।

हाई प्रोफाइल मैच हारने के बाद सवाल उठना लाजमी है
गावस्कर ने आगे कहा कि WTC फाइनल हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ पर सवाल उठने चाहिए। भारत ने पहले फील्डिंग क्यों चुनी? इसके बाद सवाल यह होना चाहिए, ‘आपको शॉर्ट बॉल के खिलाफ ट्रैविस हेड की कमजोरी के बारे में नहीं पता था?’ जब उन्होंने 80 रन बनाए थे तब बाउंसर क्यों नहीं फेंकी गई? आप जानते हैं, जैसे ही हेड बल्लेबाजी के लिए आए, कमेंट्री बॉक्स में रिकी पोंटिंग कह रहे थे, ‘अगर हेड को आउट करना है तो बाउंसर फेंको? हर कोई इसके बारे में जानता था, लेकिन हमने कोशिश नहीं की।

हरभजन ने गावस्कर को ठहराया गलत
गावस्कर के कमेंट्स पर भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा- मुझे लगता है कि रोहित की आलोचना को लेकर लोग लिमिट क्रॉस कर रहे हैं। क्रिकेट एक टीम गेम है और एक प्लेयर आपको पूरा मैच नहीं जिता सकता। हरभजन ने आगे कहा- मैं जानता हूं कि टीम इंडिया ने WTC फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन हमे इससे आगे बढ़ना होगा। अकेले रोहित की आलोचना करना ठीक नहीं है। सब बोल रहे हैं कि रोहित रन नहीं बना रहे, वजन बढ़ा रहे हैं और अच्छी कप्तानी नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक शानदार लीडर हैं।

ट्विटर ने गिलगित-बाल्टिस्तान को दिखाया भारत का हिस्सा; पाकिस्तान के ऑफिशियल अकाउंट ब्लॉक किए
ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर गिलगित-बाल्टिस्‍तान को भारत का हिस्‍सा दिखाया। यहां के यूजर्स ने कहा कि गिलगित में होने के बावजूद ट्विटर उनकी लोकेशन जम्मू-कश्मीर में दिखा रहा था। यूजर्स पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल भी नहीं देख पा रहे थे। क्योंकि ट्विटर ने इन्हें ब्लॉक कर दिया था।

 1947 से भारत के जिस हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा है, उसमें सिर्फ 15% एरिया पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में है। 85% हिस्सा गिलगित-बाल्टिस्तान में है। हमारी जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वहां के लिए सीटें अब भी खाली रखी जाती हैं।

रविवार को यूजर्स ने जब यहां से ट्वीट किया तो क्षेत्र के लोगों को भारत के हिस्‍से में बताया गया क्‍योंकि लोकेशन कश्‍मीर की थी। यूजर्स ने काफी देर तक सरकार के हैंडल्‍स को एक्‍सेस करने की कोशिशें की, लेकिन हर बार उन्‍हें जवाब मिला, ‘कानूनी मांग के तहत भारत में अकाउंट पर रोक है।’

यूजर्स शेयर कर रहे स्क्रीन शॉट
इसके बाद से कई यूजर ट्विटर पर इसके स्क्रीन शॉट शेयर कर रहे हैं। गिलगित-बाल्टिस्‍तान के रहीमाबाद के रहने वाले यासिर हुसैन ने ट्वीट किया, ‘मैं गिलगित बाल्टिस्तान में हूं और ट्विटर पर @GovtofPakistan के ट्वीट नहीं दिख रहे हैं। इसमें कहा गया है कि कानूनी मांग के तहत भारत में अकाउंट पर रोक है।’

भारत में 2023 से बैन हैं पाकिस्‍तान सरकार के आधिकारिक हैंडल्‍स
मार्च 2023 से भारत में पाकिस्‍तान की सरकार के आधिकारिक हैंडल्‍स को बैन कर दिया गया है। साल 2022 में अकाउंट को कानूनी शिकायतों के बाद दो बार रोका गया था। ट्विटर किसी भी देश के कोर्ट द्वारा जारी आदेश या उचित कानूनी मांग पर सभी तरह के अकाउंट पर रोक लगाने के लिए बाध्य है।

गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर भारत-पाकिस्तान में विवाद
1947 से भारत के जिस हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा है, उसमें सिर्फ 15% एरिया पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में है। 85% हिस्सा तो गिलगित-बाल्टिस्तान या नॉर्दर्न एरियाज में है। यह चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का मुख्य इलाका है।

सिंधु नदी पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान से ही होकर प्रवेश करती है। हमारी जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वहां के लिए सीटें अब भी खाली रखी जाती हैं। कानूनी तौर पर भारत उसे अपना हिस्सा मानता है जिस पर पाकिस्तान ने गैर कानूनी तौर पर कब्जा कर रखा है।

MP में दलित युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का VIDEO; कमलनाथ ने राज्यपाल से शिकायत की

मध्य प्रदेश के सागर में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का VIDEO सामने आया। वीडियो करीब 8 महीने पुराना बताया जा रहा है। राज्य में हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से शिकायक की कि आदिवासियों पर अत्याचार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं।

 बीते दिनों मध्य प्रदेश में उत्पीड़न की ऐसी कई घटनाएं सामने आई है। इनमें सीधी का पेशाब कांड और इंदौर में आदिवासी लड़कों के साथ मारपीट की घटनाएं शामिल हैं। इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उत्पीड़न के मामलों को लेकर कांग्रेस सख्त हो गई है।

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और PCC चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों के साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की।

कमलनाथ ने कहा, आदिवासियों पर अत्याचार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्यपाल खुद आदिवासी वर्ग से आते हैं। आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए उन्हें खुद आगे आना होगा। हमने उनसे मांग की है कि वे आदिवासियों की रक्षा के लिए कदम उठाएं। खुद जांच करें, आज नहीं तो कल पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के सीनियर लीडर्स।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के सीनियर लीडर्स।

पीड़ित की पहचान, आरोपियों की तलाश

युवक के साथ मारपीट की ये घटना 8-9 अक्टूबर 2022 की बताई जा रही है। VIDEO सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां भोपाल रोड स्थित धर्मकांटा के पास कुछ लोगों ने युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया था। वे उसे एक कमरे में ले गए। फिर उसे नग्न कर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने पीड़ित की पहचान कर ली है। वह मकरोनिया क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

निर्वस्त्र कर दीवार के सहारे बैठाया, मारे डंडे

वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को निर्वस्त्र कर दीवार के सहारे बैठाया गया है। उसके दोनों ओर दो लोग डंडे लेकर उसे मार रहे हैं। पीड़ित से हथेली खोलकर दोनों हाथ आगे करने को कहा जाता है। फिर एक युवक डंडे से उसकी हथेली पर वार करता है। बीच एक युवक आकर उसकी पीठ पर मारता है।

पीड़ित गिड़गिड़ाता है। पीटने वालों से कहता है- भैया जान से मार दो। लेकिन आरोपी नहीं रुकते। वे उसे लगातार पीटते हैं। वीडियो में धर्मेंद्र नाम सुनाई दे रहा है। एडिशनल एसपी विक्रम ने कहा कि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।दलित युवक को निर्वस्त्र कर डंडे से पीटा गया। पीड़ित गिड़गिड़ाता रहा।

सागर की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पूछा कि मध्यप्रदेश में आखिर हो क्या रहा है?

सागर की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पूछा कि मध्यप्रदेश में आखिर हो क्या रहा है?


बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज, कल 697 बूथों पर फिर वोटिंग हुई थी

पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव में हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की कई घटनाएं हुई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। यहां शाम 5 बजे तक 69.85% वोटिंग हुई। आज वोटों की गिनती शुरू होगी। शाम 4 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है।

ये खबर अहम क्यों है: पश्चिम बंगाल की 64,874 ग्राम पंचायत सीटों पर चुनाव हुए थे। 9,013 सीटों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया था। इनमें सबसे ज्यादा 8,874 तृणमूल कांग्रेस से हैं। 8 जुलाई को वोटिंग के दौरान 19 से ज्यादा जिलों में हुए हिंसक घटनाओं में 17 लोगों की मौत हुई है।

फ्रेंच रिपोर्ट में दावा- प्रिगोजिन को जेलेंस्की के कत्ल का टास्क मिला; दो बार पुतिन से मिले

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने पुतिन की प्रिगोजिन से एक मुलाकात की पुष्टि की है। हालांकि क्या बातचीत हुई? ये नहीं बताया। (फाइल)

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने पुतिन की प्रिगोजिन से एक मुलाकात की पुष्टि की है। हालांकि क्या बातचीत हुई? ये नहीं बताया। (फाइल)

फ्रेंच पब्लिकेशन ‘लिबरेशन’ ने दावा किया है कि पुतिन ने वैगनर चीफ प्रिगोजिन से दो बार मुलाकात की थी। दोनों मुलाकातें 24 जून को बगावत की कोशिश नाकाम होने के बाद हुई थी। दूसरी मीटिंग में प्रिगोजिन को जेलेंस्की का कत्ल करने का टास्क मिला था।

 दावे के मुताबिक प्रिगोजिन और पुतिन की पहली मुलाकात 29 जून को और दूसरी मुलाकात 1 जुलाई को हुई। प्रिगोजिन से कहा गया है कि वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को कत्ल करें और उनका सिर क्रेमलिन लेकर आएं। ये दावा नोबेल प्राइज विनर दिमित्री मुरातोव ने एक यूट्यूब चैनल पर किया।

रूस में प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ 24 जून को बगावत की नाकाम कोशिश करने के बाद वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन पुतिन से दो बार मिले। यह दावा दो अलग-अलग रिपोर्ट्स में किया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रिगोजिन और पुतिन की पहली मुलाकात बगावत नाकाम होने के ठीक पांचवें दिन यानी 29 जून को मॉस्को में हुई थी। दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विद्रोही नेता और पुतिन की एक और सीक्रेट मीटिंग 1 जुलाई को देर रात हुई। इसमें प्रिगोजिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के कत्ल का फरमान सुनाया गया। पहली मुलाकात की पुष्टि क्रेमलिन के स्पोक्सपर्सन कर चुके हैं।

पहली मुलाकात में क्या हुआ
प्रिगोजिन और पुतिन की 29 जून को जो मुलाकात हुई, उसकी पुष्टि क्रेमलिन के स्पोक्सपर्सन दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार दोपहर की। कहा- ये सही है कि 24 जून को जो गलत वाकया पेश आया, उसके पांचवें दिन यानी 29 जून को प्रेसिडेंट और वैगनर चीफ मिले। मुलाकात तीन घंटे चली। इस दौरान दो और लोग मौजूद थे। बातचीत का न्योता पुतिन की तरफ से दिया गया था। फिलहाल, यही बताया जा सकता है।

वैगनर चीफ प्रिगोजिन ने अब तक पुतिन से मुलाकात के बारे में कुछ नहीं कहा है। ये भी साफ नहीं है कि वो इस वक्त रूस में हैं या किसी और देश में। (फाइल)

वैगनर चीफ प्रिगोजिन ने अब तक पुतिन से मुलाकात के बारे में कुछ नहीं कहा है। ये भी साफ नहीं है कि वो इस वक्त रूस में हैं या किसी और देश में। (फाइल)

दूसरी मुलाकात के बारे में दावा

  • पुतिन और प्रिगोजिन की दूसरी मुलाकात के बारे में दावा फ्रेंच पब्लिकेशन ‘लिबरेशन’ ने किया है। सोमवार को पब्लिश इसकी रिपोर्ट में यह दावा इंटेलिजेंस सोर्सेज के हवाले से किया गया।
  • रिपोर्ट में कहा गया- पुतिन ने अपने खिलाफ बगावत करने वाले प्रिगोजिन से एक मुलाकात 1 जुलाई को भी की थी। सच्चाई ये है कि 24 जून की बगावत की कोशिश के बाद से प्रिगोजिन रूस से बाहर नहीं गए। जिन खबरों में यह दावा किया गया था कि उन्हें बेलारूस भेज दिया गया है, वो गलत हैं और बेलारूस सरकार भी इसकी पुष्टि कर चुकी है।
  • इसी रिपोर्ट में आगे कहा गया- दावा किया जा रहा है कि वैगनर चीफ प्रिगोजिन से कहा गया है कि वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को कत्ल करें और उनका सिर क्रेमलिन लेकर आएं। यह दावा नोबेल प्राइज विनर दिमित्री मुरातोव ने एक यूट्यूब चैनल पर किया। मुरातोव ने ये भी कहा कि प्रिगोजिन बगावत के लिए कभी पुतिन से माफी नहीं मांगेंगे।
रविवार को क्रेमलिन में पुतिन के समर्थक कुछ इस अंदाज में नजर आए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बगावत की कोशिश के बाद पुतिन की पकड़ कमजोर हुई है।

रविवार को क्रेमलिन में पुतिन के समर्थक कुछ इस अंदाज में नजर आए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बगावत की कोशिश के बाद पुतिन की पकड़ कमजोर हुई है।

24 जून को वैगनर ने किया था विद्रोह
24 जून को वैगनर ग्रुप ने रूस के खिलाफ विद्रोह की घोषणा की थी। वैगनर आर्मी यूक्रेन के कैंप छोड़कर रूसी सीमा में दाखिल हो गई थी। उसने रोस्तोव शहर और मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया था।

प्रिगोजिन ने तब कहा था- हम मरने से नहीं डरते। हमने रूसी सेना के कई हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया। रूस के मीडिया हाउस RT के मुताबिक- प्रिगोजिन ने रूस के रक्षा मंत्री को रोस्तोव आकर उनसे मिलने के लिए कहा था। रूस के डिफेंस मिनिस्टर और प्रिगोजिन के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे।

पुतिन ने प्रिगोजिन को गद्दार कहा था
वैगनर की बगावत के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने देश की जनता को संबोधित किया था। उन्होंने वैगनर और प्रिगोजिन को गद्दार बताया था। पुतिन ने कहा था- वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। हमारे साथ धोखा हुआ है, अगर कोई भी विद्रोह करेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे इसकी सजा मिलेगी।

इसके 24 घंटे के अंदर ही प्रिगोजिन ने मॉस्को की ओर अपना कूच रोक दिया था। पुतिन और प्रिगोजिन के बीच बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने समझौता करवाया था।

पुतिन के करीबी दोस्त और बेलारूस के प्रेसिडेंट लुकाशेंको ने पिछले हफ्ते ही साफ कर दिया था कि वैगनर चीफ उनके देश में मौजूद नहीं हैं। (फाइल)

पुतिन के करीबी दोस्त और बेलारूस के प्रेसिडेंट लुकाशेंको ने पिछले हफ्ते ही साफ कर दिया था कि वैगनर चीफ उनके देश में मौजूद नहीं हैं। (फाइल)

बेलारूस ने कराया था समझौता
इस समझौते के तहत प्रिगोजिन को रूस छोड़कर बेलारूस जाने का आदेश दिया गया था। बदले में रूस ने वैगनर चीफ के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने का वादा किया था। इसके बाद 27 जून को प्रिगोजिन बेलारूस पहुंच गए था। वैगनर चीफ के जो लड़ाके विद्रोह में शामिल नहीं थे उन्हें रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहा गया था। इसके तहत वो मंत्रालय के आदेश के तहत काम करेंगे।

रॉयटर्स के मुताबिक रूस और वैगनर के बीच तल्खी यूक्रेन के बाखमुत में प्राइवेट आर्मी के ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल अटैक के बाद शुरू हुई थी। इस हमले में कई वैगनर लड़ाके मारे गए थे। प्रिगोजिन ने क्रेमलिन को इसका दोषी बताया था।

उत्तराखंड के 13 में से 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के 13 में से 11 जिलों हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून, टिहरी और चमोली में सोमवार और मंगलवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 और 12 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की गई है।

दिल्ली से हिमाचल… बस पानी ही पानी

देश के कई राज्य लगातार तीन दिनों से भारी बारिश की चपेट में हैं। दिल्ली में सोमवार को यमुना लाल निशान को पार गई, तो हिमाचल में तेज बारिश और भूस्खलन के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ गया। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। नदियां उफान पर पहुंच गई और हाइवे बंद करने पड़े।

मालदीव के विदेश मंत्री आज भारत आएंगे

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद 11-12 जुलाई को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री शाहिद आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों मंत्री भारतीय अनुदान सहायता के तहत परियोजना विकास समझौतों के आदान-प्रदान का भी साक्षी बनेंगे। (IANS)

स्ट्रांग रूम के बाहर भिड़े बीजेपी-टीएमसी वर्कर

बंगाल में पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले कूचबिहार दिनहाटा इलाके में स्ट्रांग रूम के बाहर झड़प हो गई। बीजेपी नेता अजय रॉय पर कथित रूप से स्ट्रांग रूम परिसर में प्रवेश करने का आरोप है। इसके बाद टीएमसी और बीजेपी के बीच हाथापाई हो गई। बंगाल में मंगलवार को पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

दिल्‍ली में सेवाओं से जुड़े अध्‍यादेश पर केंद्र को SC का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के अध्‍यादेश के खिलाफ दायर दिल्‍ली सरकार की याचिका में उपराज्‍यपाल को भी पक्षकार बनाने को भी कहा है। SC ने केंद्र को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई तय की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें