अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में खाद्य विभाग ने जब्त किया 600 किलो पनीर-घी और क्रीम

Share

मध्य प्रदेश में कई खाद्य प्रतिष्ठान आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. नकली या खराब गुणवत्ता का पनीर, मिटाई और घी बनाकर बेच रहे हैं. ऐसे खाद प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए इंदौर जिले में खाद्य विभाग ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई की है. लोगों से बार-बार शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर छोटा बांगड़दा रोड स्थित मुस्कान डेयरी नमकीन एवं स्वीटस पर खाद्य विभाग ने छापा मारा. इस दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में पनीर और घी बनाया जा रहा था.

खाद्य विभाग ने मौके से पनीर, क्रीम, तेल  के नमूने लिए हैं, जो लैब में भेजे जाएंगे. इससे यह पता लगाया जाएगा कि इन खाद्य पदार्थों में कितनी मिलावट की गई थी. स्वास्थ्य पर कितना बुरा असल डालते.

300 किलो पनीर और घी जब्त

खाद्य विभाग ने मौके से 150 किलो पनीर, 300 किलो क्रीम और 150 किलो घी भी जब्त किया है. खाद्य विभाग को शक था कि यह मिलावटी हो सकता है. छापामारी के दौरान टीम ने यह देखा कि खाने की जितनी चीजें बनाई जा रही हैं, वहां गंदगी बनी हुई है. इस दौरान मुस्कान डेयरी का संचालक राजेश प्रजापत भी मौजूद था.

Latest and Breaking News on NDTV

मुस्कान डेयरी प्रतिष्ठान खाद्य लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं कर पा रहा था. विभाग ने आदेश दिए की प्रतिष्ठान की साफ-सफाई और लाइसेंस की शर्तों का पालन किए जाने तक ताला लगा रहेगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें