बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज से, भारत को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद,ग्रेटर नोएडा: जैतपुर मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास आज लगेगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार,अडानी-हिंडनबर्ग विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई,हिमाचल, पंजाब, हरियाणा समेत देश के 5 राज्यों में भारी बारिश की रही। एक खबर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क की रही, जहां अफ्रीका से लाए एक और चीते की मौत हुई है।उत्तराखंड में लगातार बारिश से गंगा, यमुना और अन्य सभी नदियां उफान पर हैं। गंगोत्री हाइवे बंद होने से गंगोत्री और गंगनानी के बीच तीन-चार हजार यात्री फंस गए हैं। प्रदेश भर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- लैंड फॉर जॉब केस में CBI की ओर से दाखिल नई चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। चार्जशीट में बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया गया है। लैंड फॉर जॉब 600 करोड़ का घोटाला है। इसमें लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती समेत 16 आरोपी हैं।
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें 4 साल बाद टेस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी। आखिरी बार दोनों टीमें साल 2019 में आमने-सामने हुई थीं। भारत अगर ये सीरीज जीतता है, तो टेस्ट सीरीज में ये लगातार नौवीं जीत होगी।
पांच राज्यों में बारिश और बाढ़; 76 मौतें; हिमाचल में रेड अलर्ट; दिल्ली पर बाढ़ का खतरा

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात हैं। 5 राज्यों में अलग-अलग घटनाओं में दो दिन में 76 लोगों की मौत हुई है। उत्तरकाशी में टूरिस्ट की गाड़ियों पर पहाड़ से पत्थर गिरे, इसमें मध्य प्रदेश के 4 पर्यटकों की मौत हो गई। दिल्ली में यमुना का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है।
शिमला, कुल्लू सहित हिमाचल के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जबकि 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 जुलाई तक देश में 257 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 263 मिमी हुई है। ये सामान्य से 2% ज्यादा है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 62% अधिक और मध्य भारत में 4% अधिक बारिश हुई है। लेकिन दक्षिण भारत में 23% कम जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में 19% कम बारिश हुई है।
पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।
वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के टूरिस्ट की गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर पत्थर गिर गए। इस हादसे में इंदौर के चार टूरिस्ट की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं।
उधर, जम्मू-कश्मीर के मौसम में कुछ सुधार हुआ और 4 दिन से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई।
दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। किसाने के इलाकों के लोगों को वहां से हटने को कहा गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में वाटर लेवल हाईएस्ट 207.49 मीटर तक गया था।
मौसम से जुड़े अपडेट्स…
- दिल्ली में यमुना का वाटर लेवल बढ़ा तो पुराने रेलवे ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन रोका गया। ट्रैफिक भी बंद हुआ।
- उत्तराखंड के हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर पहाड़ी से मलबा गिरा। इसे JCB की मदद से हटाया गया।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा
इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

यह तस्वीर पटियाला की है। यहां की गोपाल कॉलोनी में बारिश का पानी भर गया। आर्मी के जवानों ने लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया।

हरियाणा में पानीपत के सनौली में गौशाला पानी में डूब गई। वहां बंधी गायों को ग्रामीणों ने बचाया।

पंजाब के रूपनगर में बारिश के बाद सतलुज नदी के पास बाढ़ से कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

हरियाणा के अंबाला में हर जगह जलभराव हो गया। इसका एक ड्रोन शॉट।

दिल्ली में यमुना नदी के बाढ़ का पानी यमुना बाजार इलाके में भर गया है।

जम्मू के रामबन इलाके में एनएचएआई ने सोमवार की रात इमरजेंसी बायपास बनाया। यह हाईवे पिछले दो दिनों से बंद था।

यह फोटो अंबाला के चमन वाटिका कन्या गुरुकुल स्कूल का है। यहां 730 लड़कियां बाढ़ के पानी में फंस गईं। उन्हें सोमवार की देर रात NDRF और आर्मी के जवानों ने निकाला।
मल्टीप्लेक्स में खाने-पीने की चीजें अब सस्ती मिलेंगी, GST काउंसिल की मीटिंग में फैसला
मल्टीप्लेक्स में खाने पीने की चीजें सस्ती होंगी। ये फैसला GST काउंसिल की 50वीं बैठक में लिया गया। काउंसिल ने कहा है कि मल्टीप्लेक्स में फूड आइटम के बिल पर 18% की बजाय 5% GST लगेगा। ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स रेसिंग और कसीनो पर 28% टैक्स लगाने का फैसला लिया गया है।
सरकार ने जून 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.61 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें लगभग 12% बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून 2022 में 1.44 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था। वहीं, एक महीने पहले मई 2023 में ये 1.57 लाख करोड़ रुपए रहा था।
SUV, MUV पर 22% सेस लगाया जाएगा
- SUV, MUV पर 22% सेस लगाने का फैसला किया गया है।
- सेडान कारों को 22% सेस के दायरे से बाहर रखा गया है।
- बिना पके हुए स्नैक्स पर GST 18% से घटाकर 5% किया है।
- LD स्लैग और फ्लाई ऐश पर GST 18% से घटाकर 5% किया गया।
- इमिटेशन और जरी धागे पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया है।
- प्राइवेट कंपनियों की ओर से सैटेलाइट लॉन्च सर्विस पर GST में छूट दी गई है।
अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाने को मिली मंजूरी
GST काउंसिल ने फिटमेंट कमेटी के सभी सुझावों को मंजूरी दी। काउंसिल ने GST ट्रिब्यूनल बनाने को मंजूरी दी है। इससे GST से जुड़े विवादों का निपटारा जल्द से जल्द हो सकेगा। महाराष्ट्र ने राज्य में 7 अपीलेट ट्रिब्यूनल बनाने की मांग की है। 4 को पहले चरण में मंजूरी दी जाएगी, बाकी तीन को अगले चरण में हरी झंडी मिलेगी।
रेयर बीमारियों की दवाएं या स्पेशल फूड काफी ज्यादा महंगे
रेयर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं या स्पेशल फूड काफी ज्यादा महंगे होते हैं। इन्हें इंपोर्ट भी करना पड़ता है। सरकार ने अपने एक अनुमान में बताया था कि 10 किलोग्राम वजन वाले बच्चे के लिए कुछ क्रिटिकल बीमारियों के इलाज की एनुअल कॉस्ट 10 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए प्रति वर्ष से ज्यादा हो सकती है। इसमें ट्रीटमेंट जीवनभर चलता है।
कैंसर की दवा को GST फ्री करने की मांग की थी
कैंसर की दवा डिनुटूक्सिमैब (Dinutuximab) पर भी टैक्स छूट दिए जाने की मांग की गई थी। फिटमेंट कमेटी का कहना था कि जिस दवा की कीमत 26 लाख हो और जिसके लिए क्राउड फंडिंग से पैसा जुटाते हों, उसे GST के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने इस पर सहमति जताई थी। इस दवा पर अभी 12% GST लगता है।
जून में हुआ था 1.61 लाख करोड़ का GST कलेक्शन
सरकार ने जून 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.61 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें लगभग 12% बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून 2022 में 1.44 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था। वहीं, एक महीने पहले मई 2023 में ये 1.57 लाख करोड़ रुपए रहा था।
वित्त मत्रांलय के अनुसार, इस GST कलेक्शन में CGST के रूप में 31,013 करोड़ रुपए, SGST से 38,292 करोड़ रुपए और IGST के रूप में 80,292 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। IGST की राशि में 39,035 करोड़ रुपए वस्तुओं के आयात पर लगने वाले टैक्स के रूप में वसूला गया है।
बृजभूषण की महिला पत्रकार से बदसलूकी: सवाल पूछने पर जबरन गाड़ी का दरवाजा बंद किया

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने एक महिला पत्रकार का माइक तोड़ दिया। पत्रकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उनसे सवाल पूछे। ये सवाल बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट को लेकर थे। लेकिन उन्होंने किसी सवाल का ढंग से जवाब नहीं दिया। गाड़ी में बैठते वक्त बृजभूषण ने जबरन दरवाजा बंद कर दिया। उस वक्त महिला पत्रकार का हाथ और माइक अंदर की तरफ था।
दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि 6 रेसलर्स की शिकायतों की जांच के आधार पर बृजभूषण सिंह पर केस चलाया जा सकता है। यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए सिंह, केस चलाए जाने और सजा के हकदार हैं। उनके खिलाफ कुल 17 गवाहों ने छेड़छाड़ की पुष्टि की है। बृजभूषण दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 18 जुलाई को पेश होंगे।
4 महीने में कूनो के 7वें चीते की मौत; गर्दन पर घाव मिला, आपसी संघर्ष में मरने की आशंका
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई। उसकी गर्दन पर घाव मिला है। आशंका है कि चीतों के आपसी संघर्ष में तेजस की जान गई है। बीते 4 महीनों में सात चीतों की मौत हुई है। जिस चीते की मौत हुई है, वह 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका से आए 12 चीतों में शामिल था।

कूनो में साउथ अफ्रीका से 12 और नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। इस साल 26 मार्च को कूनो में पहले चीते की मौत हुई थी। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने मार्च में चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है।
पीएम ने अपने जन्मदिन पर चीतों को रिलीज किया था
70 साल बाद देश में चीतों की वापसी हुई थी, जब 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से आए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। इस साल 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। यानी कुल मिलाकर नामीबिया और साउथ अफ्रीका से 20 चीते लाए गए।
इसके बाद शुरू हुआ चीतों की मौत का सिलसिला…
26 मार्च 2023: साशा की किडनी इन्फेक्शन से मौत
नामीबिया से लाई गई 4 साल की मादा चीता साशा की किडनी इन्फेक्शन से मौत हो गई। वन विभाग ने बताया कि 15 अगस्त 2022 को नामीबिया में साशा का ब्लड टेस्ट किया गया था, जिसमें क्रियेटिनिन का स्तर 400 से ज्यादा था। इससे ये पुष्टि होती है कि साशा को किडनी की बीमारी भारत में लाने से पहले ही थी। साशा की मौत के बाद चीतों की संख्या घटकर 19 रह गई।
27 मार्च 2023: ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया
नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया था। इसके साथ ही कूनो में शावकों सहित चीतों की संख्या 23 हो गई।
23 अप्रैल 2023: नर चीता उदय की दिल के दौरे से मौत
साउथ अफ्रीका से लाए गए चीते उदय की मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बताया गया कि चीता उदय की मौत कार्डियक आर्टरी फेल होने से हुई। मध्यप्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस चौहान ने बताया कि हृदय धमनी में रक्त संचार रुकने के कारण चीते की मौत हुई। यह भी एक प्रकार का हार्ट अटैक है। इसके बाद कूनों में शावकों सहित चीतों की संख्या 22 रह गई।
9 मई 2023: मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत
दक्षा को दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाया गया था। जेएस चौहान ने बताया कि मेल चीते को दक्षा के बाड़े में मेटिंग के लिए भेजा गया था। मेटिंग के दौरान ही दोनों में हिंसक इंटरैक्शन हो गया। मेल चीते ने पंजा मारकर दक्षा को घायल कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद कूनों में शावकों सहित चीतों की संख्या 21 रह गई।
23 मई 2023: ज्वाला के एक शावक की मौत
मादा चीते ज्वाला के एक शावक की मौत हो गई। जेएस चौहान ने बताया कि ये शावक जंगली परिस्थितियों में रह रहे थे। 23 मई को श्योपुर में भीषण गर्मी थी। तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर गर्म हवा और लू चलती रही। ऐसे में ज्यादा गर्मी, डिहाइड्रेशन और कमजोरी इसकी मौत की वजह हो सकती है। इसके बाद कूनो में शावकों सहित चीतों की संख्या 20 रह गई।
25 मई 2023: ज्वाला के दो और शावकों की मौत
पहले शावक की मौत के बाद तीन अन्य को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था। इनमें से दो और की मौत हो गई। अधिक तापमान होने और लू के चलते इनकी तबीयत खराब होने की बात सामने आई है। एकमात्र बचे शावक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इसके बाद कूनो में एक शावक सहित अब 18 चीते ही बचे हैं।
चीतों की मौत का सिलसिला क्यों नहीं थम रहा?
साउथ अफ्रीका की एक स्टडी में 293 चीते की मौतों को डॉक्यूमेंट किया गया है। इसमें चीतों की मौत की दर बताई गई है। इसमें बताया कि…
- शिविर लगाने की वजह से 6.5% चीतों की मौत हुई।
- एक जगह से दूसरी जगह ले जाने यानी रिलोकेशन पर 7.5% चीतों की मौत होती है।
- ट्रैकिंग डिवाइस की वजह से 0.7% चीतों की मौत होती है।
इन तीन वजहों से 15% चीतों की मौत होती है। यानी हर सात में से एक चीते की मौत इनकी देखभाल और रखरखाव के लिए किए गए बाकी इंतजामों की वजह से होती है।
इस स्टडी में चीते की मौत का सबसे बड़ा कारण 53.2% शिकार होना है। इसके लिए शेर, तेंदुआ, लकड़बग्घे और सियार को मुख्य रूप से जिम्मेदार बताया गया।
स्टडी में बताया गया कि इनके अलावा वार्थोग, बबून, सांप, हाथी, मगरमच्छ, गिद्ध, जेबरा और यहां तक कि शुतुरमुर्ग सहित कई अन्य वन्यजीवों ने भी चीतों को मारा है।
बंगाल पंचायत चुनाव, TMC को ग्राम पंचायत की 28,985 सीटें, BJP को सिर्फ 7,764

ग्राम पंचायत चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते TMC कार्यकर्ता।
पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए काउंटिंग हुई। मंगलवार रात 10.30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, TMC ने ग्राम पंचायत की 28,985 सीटें जीती हैं। वहीं 1,540 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, भाजपा 7,764 सीटें जीत चुकी है और 417 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 2,022 सीटें जीत ली हैं और 139 पर आगे है।
ग्राम पंचायत की 63,229 सीट, पंचायत समिति की 9,730 और जिला परिषद की 928 सीटों पर चुनाव हुए थे। सभी 73,887 सीटों के फाइनल नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। 80% सीटों पर TMC की जीत तय मानी जा रही है। 9 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। तब से लेकर वोटिंग के दिन तक राज्य के अलग- अलग जिलों में हुई हिंसा में 42 लोग मारे जा चुके हैं।
टीएमसी ने ग्राम पंचायत की 18,606 सीटें जीत लीं। वहीं, 8,180 सीटों पर आगे चल है।
उधर, भाजपा ने 4,482 सीटों पर जीत हासिल की और 2,419 सीटों पर आगे चल है। कांग्रेस ने 1,073 सीटें जीत लीं और 693 सीटों पर आगे है।
CPI(M) ने ग्राम पंचायत की 1,424 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, लेफ्ट फ्रंट ने 1,502 सीटें जीतीं।
बंगाल पंचायत में ओवैसी की पार्टी की भी एंट्री हो गई। AIMIM ने बंगाल ग्राम पंचायत की 3 सीटें जीतीं। मालदा में पार्टी 2 और मुर्शिदाबाद में 6 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।
पंचायत समिति में टीएमसी ने 118 सीटों पर जीत दर्ज की और 782 सीटों पर आगे रही। वहीं, भाजपा 79 और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी।
जिला परिषद में भी टीएमसी ने 18 सीटें जीतीं और 64 सीटों पर बढ़त बनाए थी। हालांकि, जिला परिषद की सीटों में अभी बीजेपी का खाता भी नहीं खुला है।

गवर्नर सीवी आनंद बोस साउथ 24 परगना में एक काउंटिंग सेंटर का दौरा करने पहुंचे।
बंगाल में 8 जुलाई को कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं के बीच 80.71% मतदान हुआ था। 8 जून को चुनाव का शेड्यूल सामने आने के बाद से चुनावी हिंसा में 10 जुलाई तक 36 लोग मारे जा चुके हैं।
बूथ कैप्चरिंग की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जुलाई) को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। वोटिंग 69.85% हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा- नतीजों से पता चलता है कि राज्य सरकार में लोगों का विश्वास है। जनता ने भाजपा और कांग्रेस की लोगों को बांटने वाली राजनीति को खारिज किया है। इससे बताता है कि जनता ने 2024 के लिए क्या सोचा है।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि विपक्ष ने नो वोट फॉर ममता अभियान शुरू किया था, जो उल्टा पड़ गया। यह विपक्ष को संदेश है कि 2024 में बंगाल की हवा किस ओर बहेगी।
बंगाल गनर्वर बोले- हिंसा फैलाने वाले अपने जन्म को कोसेंगे
बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हिंसा पर एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने बंगाल में सड़कों पर हिंसा फैलाई, वो अपने पैदा होने के दिन को कोसेंगे। सारी मशीनरी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर एक्शन लेने में लगा दी जाएगी। हम बंगाल को नए पीढ़ी के लिए सुरक्षित जगह बनाएंगे ‘
कहां कौन आगे…
1. ग्राम पंचायत: सीटें- 63229
| पार्टी | आगे | जीते | कुल |
| टीएमसी | 8180 | 18606 | 26786 |
| भाजपा | 2419 | 4482 | 6901 |
| सीपीएम | 499 | 1424 | 1923 |
| कांग्रेस | 693 | 1073 | 1073 |
| अन्य | 473 | 1432 | 1905 |
2. पंचायत समिति: सीटें- 9730
| पार्टी | आगे | जीते | कुल |
| टीएमसी | 782 | 118 | 900 |
| भाजपा | 79 | 0 | 79 |
| सीपीएम | 8 | 0 | 8 |
| कांग्रेस | 0 | 0 | 0 |
| अन्य | 1 | 0 | 1 |
3. जिला परिषद: सीटें- 928
| पार्टी | आगे | जीते | कुल |
| टीएमसी | 64 | 18 | 82 |
| भाजपा | 0 | 0 | 0 |
| सीपीएम | 1 | 0 | 1 |
| कांग्रेस | 0 | 0 | 0 |
| अन्य | 0 | 0 | 0 |
अपडेट्स…
- बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से अनंत महाराज को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया। वे ग्रेटर कुचबिहार आंदोलन के प्रमुख रहे हैं। अभी बंगाल से राज्यसभा में बीजेपी का कोई सांसद नहीं है।
- काउंटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल की तैनाती के बीच दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के एक बूथ में ब्लास्ट हुआ। मालदा के एक काउंटिंग सेंटर में एक शख्स बैलेट बॉक्स लेकर भागा।
- नदिया जिले में लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट की। वहीं, भाजपा ने TMC पर आरोप है कि उनके लोगों को मतदान केंद्र नहीं जाने दिया जा रहा है।
- तृणमूल कांग्रेस के ग्राम पंचायत के उम्मीदवार ममोनी बीबी और उनके पति महिबुल मोंडल ने आरोप लगाया कि CPM कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और काउंटिंग एजेंट के आईकार्ड छीन लिए।
- जंगीपारा मतगणना केंद्र पर वोटों की लूट के विरोध में आम लोगों ने फुरफुरा शरीफ तालतला हाट में सड़क जाम कर दी।
- मालदा में तृणमूल ने 204 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 88, कांग्रेस ने 68 और CPM ने 21 सीटें जीती हैं। यहां विपक्ष को कुल-मिलाकर 180 सीटें मिली हैं। यानी तृणमूल और विपक्ष का अनुपात 55:45 का है।
- नंदीग्राम के दो ब्लॉक में 7 ग्राम पंचायतों में से 3 में भाजपा जीत रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था।
वोट काउंटिंग के दौरान हंगामे की तस्वीरें…

मालदा के एक काउंटिंग सेंटर में एक उम्मीदवार का पति बैलेट बॉक्स लेकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की।

नदिया जिले में गांववालों ने एक पुलिसवाले की पिटाई कर दी।

बांकुरा के एक काउंटिंग सेंटर के पास तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरों से हमला किया। भाजपा विधायक चंदना बौरी के गार्ड्स ने तृणमूल के लोगों को हटाया।

कूचबिहार में बैलेट पेपर पर स्याही फेंकी गई। भाजपा ने इसका आरोप TMC पर लगाया है।

साउथ 24 परगना के डायमंड हार्बर में ब्लास्ट के बाद लोग भागते दिखाई दिए।

हावड़ा के सीकॉम इंजीनियरिंग कॉलेज में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

मालदा जिला स्कूल में बने मतगणना केंद्र के बाहर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

धनियाखली के किशनमंडी में भाजपा के हुगली जिला अध्यक्ष तुषार मजूमदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया।
भाजपा नेताओं ने TMC पर लगाया काउंटिंग एजेंट्स से मारपीट करने का आरोप
हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि धनियाखली विधानसभा में सुबह से हमारे भाजपा के काउंटिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर में मौजूद थे लेकिन जब तृणमूल के लोगों को पता चला कि बैलेट बॉक्स खुलने पर भाजपा को ज्यादा वोट मिल रहे हैं तो सारे एजेंट्स को बाहर कर दिया गया। बाहरी लोगों ने काउंटिंग सेंटर में घुसकर महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इस विधानसभा में फिर मतदान होने चाहिए।
बंगाल भाजपा अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे चुनाव जीतने की आखिरी कोशिश के तहत मतगणना एजेंटों और उम्मीदवारों के काम में बाधा डाल रहे हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटर्स में घुसने नहीं दिया जा रहा है। काउंटिंग एजेंटों को डराने के लिए बम फेंके जा रहे हैं। उन्हें बेरहमी से पीटा जा रहा है, यहां तक कि उन्हें अगवा भी किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ED डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाना गैर-कानूनी; नई नियुक्ति का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने ED डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को अवैध ठहराया है। अदालत ने कहा कि मिश्रा का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाने का केंद्र का फैसला गैर-कानूनी है। कोर्ट ने नए चीफ की नियुक्ति करने का आदेश दिया है। मिश्रा 31 जुलाई तक पद पर बने रहेंगे।
केंद्र ने नवंबर 2018 में संजय मिश्रा को दो साल के लिए ED का डायरेक्टर नियुक्त किया था। इसके बाद उन्हें रिटायर होना था, लेकिन उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दे दिया। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। सितंबर 2021 में कोर्ट ने मिश्रा को मिला एक्सटेंशन बरकरार रखा था। लेकिन कोर्ट ने ये भी कहा था कि उन्हें अब आगे इस पद पर कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।
आतंकियों की धमकी- सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजो; नहीं लौटी तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा गुलाम हैदर को आतंकियों ने मुल्क लौटने की धमकी दी है। पाक आतंकियों ने एक वीडियो के जरिए भारतीयों से सीमा को पाकिस्तान वापस भेजने को कहा है। ऐसा न होने पर पाकिस्तान में मौजूद हिंदुओं को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। दावा है कि वीडियो बलूचिस्तान के किसी आतंकी संगठन ने जारी किया है।
पबजी गेम के जरिए सीमा का संपर्क नोएडा में रहने वाले सचिन से हुआ। दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद सीमा चार बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। वहां से बस के जरिए भारत आई और नोएडा में सचिन के साथ 50 दिन रही। राज खुला तो सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं। सीमा अब सचिन के साथ भारत में ही रहना चाहती है।
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा गुलाम हैदर को वहां के आतंकी संगठन पाकिस्तान लौटने को कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बलूचिस्तान के किसी आतंकी संगठन ने जारी किया है। इसे पाकिस्तान के कुछ जर्नलिस्ट्स ने शेयर किया है।
इस वीडियो में मौजूद एक हथियारबंद आतंकी सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने को कहता नजर आ रहा है। आतंकी धमकी देता है कि अगर सीमा और उसके चार बच्चों को पाकिस्तान को नहीं सौंपा गया तो इसका अंजाम पाकिस्तान में मौजूद हिंदुओं और दूसरे गैर मुस्लिमों को भुगतना होगा।
इधर, सीमा का दावा है कि पबजी गेम के जरिए उसका संपर्क नोएडा में रहने वाले सचिन से हुआ। दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद सीमा चार बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। वहां से बस के जरिए भारत आई और नोएडा में सचिन से शादी के बाद वहां 50 दिन रही। राज खुला तो सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं।
वीडियो में क्या है?
यह वीडियो करीब 50 सेकेंड का है। इस वीडियो में चार से पांच नकाबपोश दिख रहे हैं। सभी के हाथों में राइफल नजर आती हैं।
बीच में बैठा एक शख्स कहता है- हमारे जखरानी कबीले की एक लड़की पाकिस्तान से दिल्ली गई है। ये बात समझ लो कि अगर तुमने हमारी लड़की वापस नहीं की तो जहां-जहां हिंदू या दूसरे मजहबों के लोग मौजूद हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इज्जत प्यारी है तो वो लड़की (सीमा हैदर) और उसके बच्चे वापस कर दो। हम बलोच कौम हैं, तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान कौम जिंदाबाद, बलोच कौम जिंदाबाद।
वीडियो कितना सही?
- इस बारे में 2 चीजों पर गौर करना जरूरी है। पहली बात : सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर जखरानी ने इंडियन मीडिया से बातचीत में पूरा नाम गुलाम हैदर जखरानी बताया था। इसमें जखरानी सरनेम उसके कबीले का है। मंगलवार को सामने आए आतंकियों के वीडियो में भी वो खुद को जखरानी कबीले का बता रहे हैं। इससे लगता यही है कि भले ही हथियारबंद लोग आतंकी हों या न हों, लेकिन वो शायद जखरानी कबीले से ताल्लुक जरूर रखते हैं।
- दूसरी बात : पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) की काफी दहशत है। इसने अब तक सैकड़ों पाकिस्तानी फौजियों की जान ली है। अब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) भी इसके साथ है। लिहाजा, BLA अब बेहद खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका है। इसके पास महिला सुसाइड बॉम्बर स्क्वॉड भी है। वीडियो के आखिर में हथियारबंद लोग पाकिस्तान जिंदाबाद और बलोच कौम जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।
- सवाल ये है कि अगर ये पाकिस्तानी फौज और वहां की सरकार के दुश्मन हैं तो फिर जिंदाबाद के नारे कैसे लगा दिए।
सीमा हैदर का मामला क्या है?
- सीमा गुलाम हैदर और उसके प्रेमी सचिन को पिछले हफ्ते नोएडा जेल से रिहा किया गया था। जांच एजेंसियों के सामने सवाल ये है कि सीमा क्या सिर्फ सचिन के प्यार में पाकिस्तान से नोएडा पहुंची? इसमें कोई लव ट्रैप एंगल है? या फिर वह कोई देश विरोधी गतिविधि में शामिल है?
- गिरफ्तारी से पहले सीमा और सचिन 50 दिन एक साथ नोएडा में रहे। इस दौरान दोनों ने क्या किया? कहां गए? इसकी भी जांच हो रही है। सीमा ने अब तक ज्यादातर बातों को प्रूफ करने के लिए सबूत भी दिए हैं।
- सीमा का दावा है कि वो PUBG से संपर्क में आए सचिन से शादी करने के लिए भारत आई थी। सीमा ने सचिन के साथ नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की, फिर भारत आई। अब उसने हिंदू धर्म भी अपना लिया है। सीमा का कहना है कि पाकिस्तान लौटने के बजाय वो मरना पसंद करेगी।
- नोएडा पुलिस के मुताबिक सीमा की शादी फरवरी 2014 में सिंध के ही गुलाम हैदर जखरानी से हुई। चार बच्चे हुए। पति कराची में टाइल्स लगाने का काम करता था। 2019 में गुलाम काम की तलाश में सऊदी अरब चला गया। इसी दौरान सीमा की पहचान पबजी गेम खेलते समय ग्रेटर नोएडा के सचिन से हुई।
- दोनों ने नेपाल में मिलने का प्लान बनाया। काठमांडू के एक होटल में दोनों 7 दिन रहे। फिर सीमा वापस पाकिस्तान चली गई।
- इसके बाद सीमा ने ट्रैवल एजेंट की मदद से टूरिस्ट वीजा लिया और 4 बच्चों के साथ नेपाल पहुंची। वहां से बस से दिल्ली और फिर सचिन के पास नोएडा पहुंची। जांच में यह भी पता चला कि सीमा और सचिन दोनों ने मिलकर भारत पहुंचने का रास्ता खोजा। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब पर काफी वीडियो देखे।

तस्वीर सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर जखरानी की है। मंगलवार को जो वीडियो सामने आया, उसमें नजर आ रहे हथियारबंद लोग भी खुद को जखरानी कबीले का बता रहे हैं।
उत्तराखंड में मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’
मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में उत्तराखंड के लिए 12 जुलाई को बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। 13 से 15 जुलाई के लिए ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया। प्रशासन को चौकस रहने तथा पर्याप्त सावधानी बरतने को कहा गया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पौड़ी, चंपावत सहित कई जिलों ने स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
बांग्लादेश के साथ रुपये में व्यापार शुरू होगा
भारत अब बांग्लादेश के साथ रुपये में ट्रेड करने जा रहा है। इस बारे में आधिकारिक घोषणा बुधवार को होने की संभावना है। बांग्लादेश सरकार ने पहले ही सोनाली बैंक, ईस्टर्न बैंक और SBI को पड़ोसी देशों में अपने समकक्षों के साथ नोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति दे दी है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के सूत्रों के अनुसार इस बारे में पहले से ही तैयारी चल रही है। इधर सूत्रों का कहना है कि यह कदम ऐसे मौके पर उठाया गया है जब बांग्लादेश के विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। बांग्लादेश ने अब डॉलर पर निर्भरता को कम करने के लिए भारतीय रुपये में व्यापार करने का फैसला किया है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए भारतीय रुपये का इस्तेमाल सुविधाजनक और तुलनात्मक रूप से सस्ता लेनदेन मार्ग उपलब्ध कराएगा।
आज लगेगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार
जैतपुर मेट्रो रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे बुधवार को यहां पर दरबार लगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्चा खोलेंगे। 16 जुलाई तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। दरबार को यहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। अडिशनल पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी समेत कई अन्य अधिकारी भी पहुंचे। अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली-एनसीआर ही नहीं अन्य राज्यों से आए भक्तों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन की कथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण की पूजा थी। कथा करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन सबसे सर्वोत्तम होता है। इसलिए अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।
सिनेमाहॉल में खाना सस्ता, कैंसर की दवाएं टैक्स फ्री… जीएसटी काउंसिल ने क्या-क्या फैसले लिए?
जीएसटी काउंसिल की बैठक (GST council meeting) में बड़े फैसले लिए गए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इस बैठक की अध्यक्षता की। सीतारमण ने मंगलवार शाम प्रेस ब्रीफिंग कर मीटिंग में लिये गए फैसलों की जानकारी दी। जीएसटी काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसिनो की फुल वैल्यू पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने पर सहमत हो गई है। साथ ही अब सिनेमाहॉल में खाना सस्ता होगा। जीएसटी काउंसिल ने सिनेमाहॉल में खाने-पीने के सामान पर जीएसटी कटौती का फैसला लिया है। जीएसटी काउंसिल ने सिनेमाहॉल में सर्व होने वाले खाने पर टैक्स को घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा अब कैंसर की इंपोर्टेड दवा पर IGST नहीं लगेगा। जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन को भी मंजूरी दी गई है।





