अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पहली बार CM शिवराज की हुई हूटिंग, आदिवासी छात्रों ने भाषण नहीं देने दिया

Share

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर में इंदौर के शुभ कारज गार्डन में आदिवासी छात्रों के एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में शामिल हुए

इंदौर प्रदीप रावत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर में इंदौर के शुभ कारज गार्डन में आदिवासी छात्रों के एकलव्य विद्यार्थी सम्मेलन में शामिल हुए। पहले तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों के साथ मंच पर जमकर नृत्य किया। तब तक तो कार्यक्रम में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन उसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासी छात्रों को सारी सुविधाएं मिल रही है।

For the first time, there was vigorous hooting of CM Shivraj पहली बार CM  शिवराज की हुई जोरदार हूटिंग, आदिवासी छात्रों ने भाषण भी नहीं देने दिया -  Ghamasan News


तो सभी विद्यार्थियों ने हाथ हिला कर मना कर दिया। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान बोले कि आदिवासी विद्यार्थियों को नौकरी दी जा रही है। तो सब ने हूटिंग करना शुरू कर दी। उसके बाद जब शिवराज सिंह ने कहा कि रोजगार भी दिए जाएंगे। तो भी विद्यार्थियों ने विरोध करना शुरू कर दिया।
शिवराज सिंह खुद हतप्रभ थे कि आखिर यह क्या हो गया। वहां मौजूद मंत्री उषा ठाकुर छात्रों के बीच गई और उनसे कहा कि मुख्यमंत्री की बात तो सुनिए। शिवराज सिंह समझ गए थे कि मामला गड़बड़ है तो उन्होंने कहा कि आज का सम्मेलन इसलिए रखा है ताकि आप लोगों को जो सुविधाएं नहीं मिली है वह दी जा सके। सब के सुझाव लिए जा सके।
इंदौर संभाग के विद्यार्थियों ने इस कदर बार-बार हंगामा मचाया की अफसर भी परेशान हो गए। शिवराज सिंह ने बमुश्किल 5 मिनट में ही अपना भाषण खत्म कर दिया, उसके बाद भी विद्यार्थी बार-बार कहते रहे की बैकलाग के पद नहीं भरे गए हैं। भाषण देने के बाद मुख्यमंत्री छात्रों के बीच पहुंचे, और उनको समझाने का प्रयास किया। उनके साथ भोजन भी किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें