अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिकारियों का पीछा करते हुए चलती बाइक पर वीडियो बना रहे फॉरेस्ट गार्ड की गोली मारकर हत्या

Share

देवास

देवास जिले के पुंजापुरा रेंज के रतनपुर जंगल में बीट गार्ड की शिकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले 52 साल के बीट गार्ड मदनलाल वर्मा ने जब शिकारियों को जंगल में देखा तो उनका बाइक से पीछा किया। वह चलती बाइक से ही उनका वीडियो बनाने लगा और सरेंडर करने के लिए कहा। जवाब में शिकारी ने बंदूक निकाली और लहराने लगा। बीट गार्ड ने कहा कि गोली चलाएगा…! यह कहते ही शिकारी ने फायर कर दिया। छाती के दाईं ओर छर्रे लगने से बीट गार्ड बाइक समेत गिर पड़े। वे वहीं तड़पते हुए कराहने लगे। इस बीच शिकारी अपनी टूव्हीलर से भाग निकले। छाती में गोली लगने से तड़पते-तड़पते गार्ड ने दम तोड़ दिया। जब वे शाम तक रेंज ऑफिस नही लौटे तो गार्ड की तलाशी शुरू हुई। उनका शव मिला तब वारदात का खुलासा हुआ। मर्डर की यह पूरी वारदात उनके मोबाइल के कैमरे में कैद हुई है।

दरअसल, रतनपुर के जंगल में गुरुवार दोपहर बीट गार्ड मदनलाल वर्मा अकेले ही अपनी बाइक से गश्त कर रहे थे। राउंड लेते समय उन्हें जंगल में हलचल दिखाई दी। उन्होंने बाइक उस तरफ बढ़ा दी। कुछ ही दूरी पर उन्हें बाइक पर कुछ लोग जाते दिखाई दिए जिनके पास हथियार भी थे। यह समझते देर नहीं लगी कि ये शिकारी ही हैं। उन्होंने तुरंत पीछे अपनी बाइक लगा दी और चलती गाड़ी पर ही शिकारियों का वीडियो बनाने की कोशिश करने लगे। पीछा करते हुए बीट गार्ड ने रुकने का कहा लेकिन शिकारी अपनी बाइक भगाते रहे। गार्ड नजदीक पहुंचे, उन्होंने तेज आवाज में कहा- रुक जाओ..। भाग क्यों रहे हो। पकड़े जाने के डर से शिकारी ने बंदूक लहराई। गार्ड ने चुनौती देते हुए कहा- चलाओ गोली..! चलाओ गोली..। यह सुनते ही शिकारी ने गार्ड पर फायर कर दिया। छाती में गोली लगने से वे बाइक सहित गिर गए। मोबाइल भी छूट गया। शिकारियों का पीछा करने से लेकर उनकी मौत तक का वीडियो उनके मोबाइल में कैद हो गया।

डीएफओ पीएन मिश्रा ने बताया बीट गार्ड प्रतिदिन की तरह रतनपुर जंगल में ड्यूटी के लिए गए थे। रास्ते में उन्हें बदमाश दिखे ताे उन्हाेंने अपने माेबाइल से वीडियाे बनाना शुरू कर दिया। हालांकि इस वीडियाे में बदमाश नजर नहीं आ रहे हैं। वीडियाे में बीट गार्ड बदमाशाें काे क्याें भाग रहे हाे, रुक जाओ, चलाओ गाेली, चलाओ गाेली, यह आवाज सुनाई दी और बदमाशाें ने फायर कर दिया, उसकी भी आवाज वीडियाे में कैद हाे गई है।

कॉल नहीं लगा तो जंगल में तलाश शुरू की

शाम तक बीट गार्ड वापस अपने रेंज ऑफिस में नहीं लाैटे ताे उनके माेबाइल पर बीट गार्ड हरिश परमार ने काॅल किया, लेकिन वह बंद था। वन कर्मचारी समझ गए कि कुछ बात हुई है। सभी मदनलाल काे तलाशने के लिए जंगल की तरफ गए। सर्चिंग के दाैरान परमार काे बीट रतनपुर के कक्ष क्रमांक 532 में भूरिया तलाई के पास बाइक के पास मदनलाल की लाश पड़ी मिली। छाती पर दाईं ओर गाेली लगने के निशान थे।

मृतक के पास डिस्चार्ज पड़े माेबाइल काे चार्जिंग करने के बाद वीडियाे देखा ताे उसमें आरोपियाें के द्वारा की गई वारदात कैद हाे गई। मामले में उदयनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, वन विभाग की टास्क फाेर्स भी जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है।

विभागीय सम्मान के साथ उज्जैन में अंतिम संस्कार
डीएफओ मिश्रा के अनुसार बीट गार्ड मदनलाल वर्मा उज्जैन के रहने वाले थे। शुक्रवार काे उज्जैन में विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। ड्यूटी के दाैरान वन संपदा, वन्य प्राणियाें की रक्षा करते समय वह शहीद हुए हैं। उनके अंतिम संस्कार की वन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें