लता शर्मा, अध्यक्ष, मनीषा जोशी, सचिव
इंदौर। पिछले 30 वर्षों से थैलेसीमिया के खिलाफ शतक अभियान चलाने वाली मध्य प्रदेश सदस्य वेलफेयर सोसायटी ने अपनी महिला विंग का गठन किया है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता लता शर्मा को अध्यक्ष तथा मनीषा जोशी को सचिव बनाया गया है मध्यप्रदेश में थैलेसीमिया के करीब 30,000 से ज्यादा पीड़ित हैं और इस रोग को अवरनेेस के माध्यम से ही रोका जा सकता है । नवनियुक्त अध्यक्ष लता शर्मा एवं सचिव मनीषा जोशी ने बताया कि सोसाइटी की महिला विंग द्वारा अवेयरनेस के लिए सतत अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत चौराहे चौराहे पर ट्राफिक पॉइंट रुकने पर 50,000 से ज्यादा परचों का वितरण किया जाएगा । साथ ही गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को थैलेसीमिया के खिलाफ अवेयरनेस के लिए प्रेरित किया जाएगा । आपने बताया कि महिला विंग द्वारा इसी वर्ष इंदौर में अवेयरनेस के लिए एक बड़े आयोजन का भी प्रयास किया जाएगा, जिसमें देश के नामी सेलिब्रिटीज को बुलाने का प्रयास होगा ।
मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी की महिला विंग का गठन





