अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा की 84 साल की उम्र में निधन

Share

 इंद्रजीत सिंह बिंद्रा यानी आईएस बिंद्रा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. आईएस बिंद्र भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष थे. बीसीसीआई में उनका कार्यकाल 1993 से 1996 तक रहा था. उनके कार्यकाल में ही भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप 1996 की मेजबानी की थी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का 84 उम्र में निधन हो गया. आईएस बिंद्र साल 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष पद रहे थे. उनके कार्यकाल में ही भारत को साल 1996 वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी मिली थी. भारतीय क्रिकेट में बदलाव लागने में आईएस बिंद्रा का अहम योगदान माना जाता है. उन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत की एक अलग पहचान की नीव रखी थी. यही वजह है कि उनके निधन से भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर है.

आईएस बिंद्रा के निधन पर आईसीसी चीफ जय शाह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. आईएस बिंद्रा के निधन पर जय शाह ने लिखा, “पूर्व बीसीसआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के दिग्गज श्री आईएस बिंद्रा के निधन पर गहरी संवेदना. उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करे. ओम शांति.” बीसीसीआई के अलावा उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन का कई सालों तक नेतृत्व किया, पीसीए से उनका जुड़ाव 1978 से 2014 तक रहा.

भारतीय क्रिकेट में आईएस बिंद्रा का अमूल्य योगदान रहा

अपने कार्यकाल में बिंद्रा ने क्रिकेट प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा योगदान दिया. उनके सम्मान में 2015 में मोहाली का पीसीए स्टेडियम का नाम बदलकर आईएस बिंद्रा स्टेडियम रखा गया. एक प्रशासक के अलावा, बिंद्रा भारतीय क्रिकेट में गवर्नेंस पर अपने बेबाक विचारों के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने खास तौर पर IPL 2013 भ्रष्टाचार मामले में एन. श्रीनिवासन और BCCI की कार्यशैली की आलोचना की थी, पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी पर सवाल उठाए थे.

वरिष्ठ अफसर के तौर पर बिंद्रा ने 1990 के दशक में जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर भारत को वर्ल्ड क्रिकेट में स्थापित करने में मदद की, जब उन्होंने टीवी राइट्स के कमर्शियल मौके पहचाने. इससे प्राइवेट ब्रॉडकास्टर्स आए, खेल की फाइनेंशियल स्ट्रक्चर बदली और भारत का ग्लोबल प्रभाव बढ़ा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिंद्रा ने आईसीसी को भारत में बड़े इवेंट्स के अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बाद में वे आईसीसी अध्यक्ष के प्रमुख सलाहकारों में शामिल हुए, जिससे क्रिकेट प्रशासन में उनकी अहमियत और बढ़ गई.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें