अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी :पूर्व भाजपा MLA के 10-12 समर्थक लाठी-डंडे लेकर हुक्का लाउंज में घुसे, तोड़फोड़

Share

भोपाल वैलेंटाइन डे पर मॉरल पुलिसिंग के नाम भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ के समर्थक गुंडागर्दी पर उतर आए। 10-12 लोगों ने रविवार दोपहर हुक्का लाउंज में घुसकर तोड़फोड़ की। लाठी-डंडे लेकर आए इन समर्थकों ने सरेराह हंगामा भी किया। उन्होंने नारे लगाते हुए हुक्का लाउंज और शराब दुकान बंद किए जाने की मांग करते रोड पर प्रदर्शन पर किया। हबीबगंज के विट्‌टर मार्केट में भी प्रदर्शन के दौरान एक रेस्टोबार में तोड़फोड़ की गई।

घटना के बाद सुरेंद्र नाथ ने भी श्यामला हिल्स थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी। उन्होंने  बताया, ‘इस तरह के हुक्का लाउंज में युवाओं को आतंकी बनाया जा रहा है। लव जिहाद में झोंका जा रहा है। यह सभी साजिश के अड्‌डे बन गए हैं। हम इनका विरोध करते हैं और इसे रोकने के लिए आगे आते रहेंगे।

प्रदर्शन के दौरान मैं मौके पर नहीं था। हालांकि मेरे कहने पर ही मेरे समर्थकों ने शहर भर में हुक्का लाउंज और शराब दुकानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। मेरे कहने पर मेरे समर्थकों ने यह किया है, इसलिए मैंने भी अपनी गिरफ्तारी दी है।’

हाथ में क्रिकेट का बैट और लाठी-डंडे लेकर इस तरह लाउंज में घुसे।

हाथ में क्रिकेट का बैट और लाठी-डंडे लेकर इस तरह लाउंज में घुसे।

श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार नारियलखेड़ा निवासी विशाल कुमार (24) पिता नरेंद्र कुमार की किलोल पार्क के पास जंकयार्ट कैफे अंगीठा नाम से हुक्का लाउंज है। दोपहर करीब 12.30 बजे 2 दर्जन से अधिक लोग नारेबाजी करते हुए हुक्का लाउंज घुस आए। गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।

कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने लव जिहाद फैलाने के आरोप भी लगाए। उस दौरान ज्यादा संख्या में ग्राहक नहीं थे, इसलिए मारपीट जैसी घटना नहीं हो सकी। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर दुकान पर दोबारा दिखाई दिए, तो जान से मार देंगे।

घटना के बाद उपद्रवी हंगामा करते हुए चले गए। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर विनोद सोनी, फूल सिंह माली, सारन खटीक, शैलू खंडेलवाल, अमित राठौर, जतिन सोनी और सुमित पंडवारी समेत अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है।

हबीगंज में भी हुक्का लाउंज में तोड़फोड़

इधर हबीबगंज पुलिस ने 12 लोगों पर बिट्‌टन मार्केट स्थित काउबाय रेस्टोबार में घुसकर तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज किया है। इसमें पुलिस ने रविवार देर शाम पुलिस ने संतोष, पवन, रघुनंदन, संतोष, प्रवीण, कुलदीप, पूजा और रोशनी सिमरन समेत अन्य को आरोपी बनाया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें